फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hello ride, Fraud by the barking of bike rental

बाइक किराए पर लगाने का झांसा दे लाखों रुपये ठगे

Thu, 07 Mar 2019 02:08 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Thu, 07 Mar 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
Hello ride, Fraud by the barking of bike rental
जख्मी युवक - फोटो : अमर उजाला
राजधानी के विभूतिखंड थानाक्षेत्र के लेवाना साइबर हाइट्स स्थित हेलो राइड कंपनी के संचालकों पर बाइक किराए पर लगाने का झांसा देकर लोगों के लाखों रुपये ठगने, मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी ने बताया कि कंपनी ने लोगों से रुपये लेकर बाइक खरीदने और उसे किराये पर चलाकर हर महीने 9585 रुपये कमाने का झांसा देकर रुपया वसूला है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हेलो राइड कंपनी कौशांबी के अभय कुशवाहा की बताई जा रही है।
विज्ञापन


बाराबंकी के रामनगर सुठियामऊ निवासी अरुण कुमार वर्मा, अजीमुद्दीन और दिलीप कुमार नाग समेत करीब 50 लोगों ने छह महीने पहले मुनाफे के लालच में कंपनी में निवेश किया था। अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि कंपनी संचालक अभय कुशवाहा, निदेशक नीलम वर्मा, राजेश पांडेय व अन्य अधिकारियों ने उनसे एकमुश्त 61 हजार रुपये लेकर बाइक खरीदने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि बाइक किराए पर चलाई जाएगी। उससे जो कमाई होगी, उसमें से कंपनी अपना हिस्सा निकालकर शेष रकम हर महीने निवेशकों को दी जाएगी। उनका कहना था कि बाइक का चालक, ईंधन और मेंटेनेंस का सारा खर्च कंपनी वहन करेगी और प्रत्येक व्यक्ति को हर महीने 9585 रुपये देगी।

अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कंपनी के आकर्षक ऑफर में फंसकर उन्होंने कंपनी में उन्होंने चार बाइक की रकम के रूप में 2.44 लाख रुपये और दिलीप कुमार नाग ने तीन बाइक के बदले 1.83 लाख रुपये निवेश कर दिए। कंपनी संचालकों ने उक्त निवेश का एग्रीमेंट भी किया था।

साथ ही बाराबंकी के राममूरत, दीपक चंद्रा, प्रवेश कुमार, मो. इरफान, मो. इरशाद, अभिलाष जैन, अली हसन सिद्दीकी, अनुज कुमार वर्मा, मतीउर्रहमान, धीरज कुमार चौबे, अब्दुल्ला, शमशुन्निशा, हसीबुन्निशा, अमर कुमार मौर्या, अमित अवस्थी, अर्चना पांडे, अफजल अहमद, शिवम मिश्रा, रजनीश शर्मा, आरती शुक्ला, लक्ष्मण प्रसाद, अली हसन सिद्दीकी और विजय कुमार ने मिलकर करीब 24 लाख रुपये कंपनी में निवेश किए।

हालांकि, एक-दो लोगों को छोड़कर किसी को प्रति महीने मिलने वाली रकम नहीं दी गई। अरुण ने बताया कि वह अन्य निवेशकों के साथ मंगलवार शाम करीब छह बजे कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो मारपीटकर भगा दिया गया। उन्होंने कंपनी के कर्मचारी गौरव वर्मा, नावेद व दो अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने बताया कि उक्त लोगों ने कंपनी के ऑफिस से बाहर निकलते ही मारपीट की और सोने की चेन छीन ली। उन्होंने कहा कि कंपनी के ऑफिस और अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में मारपीट और लूटपाट की फुटेज देखी जा सकती है।


प्रदेशभर में एजेंट के जरिए निवेशकों से संपर्क कर वसूले करोड़ों रुपये
पीड़ितों ने बताया कि कंपनी संचालकों ने अपने एजेंट के जरिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बाइक राइड के नाम पर करोड़ों रुपये वसूले हैं। कंपनी ने अपना कॉरपोरेट कार्यालय विभूतिखंड में बताया है तो दिल्ली एनसीआर ऑफिस नोएडा के सेक्टर-63 में बता रही है। नोएडा में भी कंपनी ने सैकड़ों लोगों से बाइक राइड में निवेश के नाम पर ठगी की है। पीड़ितों ने अब तक 2000 से अधिक लोगों को ठगने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed