{"_id":"42d5467e6ac3f9e72939fbc53a430ecb","slug":"fugitive-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागौन से भरा ट्रक सीज, चालक को छुड़ा ले गए आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सागौन से भरा ट्रक सीज, चालक को छुड़ा ले गए आरोपी
नरेंद्र नारायण मिश्र/लखनऊ
Updated Wed, 04 Dec 2013 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज में तस्करी कर बाहर से लाई जा रही सागौन की लकड़ी से लदे ट्रक को वाणिज्य कर के दस्ते ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
ट्रक छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंचे स्कॉर्पियो सवार लोगों ने सहायक आयुक्त से अभद्रता की और ट्रक चालक को छुड़ाकर फरार हो गए।
सहायक आयुक्त अजित कुमार सिंह ने लकड़ी तस्करी के आरोपी नजीमुद्दीन सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वाणिज्य कर के दस्ते ने मंगलवार को लाखों रुपये कीमत की सागौन लकड़ी लदे ट्रक का पीछा कर मौरांवा रोड पर पकड़ा।
सहायक आयुक्त ने बताया कि ट्रक के पीछे आ रही एक कार में सवार कुछ लोग सिपाही से अभद्रता कर ट्रक चालक को अपने साथ लेकर भाग निकले।
गाड़ी छुड़ाने के लिए स्कॉर्पियों से आए लोग दबाव बनाने लगे। उसमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम नजीमुद्दीन बताते हुए धमकाने की कोशिश की।
इसी दौरान मौके पर स्थानीय पुलिस की जीप को आते देख स्कॉर्पियो सवार भी भाग निकले।
सहायक आयुक्त ने बताया कि सगौन की लकड़ी बाहर से तस्करी का लायी जा रही थी। यही वजह है कि ट्रक के पीछे गिरोह के लोग कार से चल रहे थे।
ट्रक को पकड़े जाते देख कार सवार ट्रक चालक को लेकर भाग निकले। बाद में आए लोगों की ओर से लगातार दबाव बनाए जाने से लकड़ी को तस्करी कर लाए जाने की आशंका और बढ़ गई।
इसी के मद्देनजर स्थानीय थाने में पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। जबकि लकड़ी लदी ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन