फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father robbed before daughter,s marriage

बेटी की शादी से चंद घंटे पहले लुट गया बाप

Thu, 21 Nov 2013 01:07 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Thu, 21 Nov 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
Father robbed before daughter,s marriage

ठाकुरगंज में टप्पेबाज बुधवार को मंडप गेस्ट हाउस में बेटी की शादी से चंद घंटे पहले पिता से दो लाख रुपये से भरा बैग ले उडे़।

विज्ञापन


पीड़ित ने ने एक संदिग्ध को पकड़ने के साथ पुलिस को सूचना दी और गेस्ट हाउस प्रबंधन पर बदमाशों से साठगांठ का आरोप लगाया है।

शाहजहांपुर की आवास विकास कॉलोनी निवासी तहसील कर्मी संतोषी नाथ मेहरोत्रा अपनी बेटी नूपुर की शादी के चलते सुबह 11:30 बजे परिवार समेत निजी वाहन से ठाकुरगंज की दूध मंडी स्थित मंडप गेस्ट हाउस पहुंचे।

गेट में घुसते ही लॉन की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने लगे। परिवार के अन्य लोग साथ लाया सामान रखने लगे।संतोषी ने दो लाख रुपये व अन्य कीमती सामान से भरा बैग कंधे पर टांग रखा था।
विज्ञापन


इस बीच सफाई कर रहे एक युवक ने शर्ट पर गंदगी लगी होने की बात कही। इस पर संतोषी ने वाशबेसिन के पास पहुंचकर नगदी से भरा बैग किनारे रखा और शर्ट पर लगी गंदगी साफ करने लगे। मुड़ा तो बैग गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शोर मचाते हुए गेट की तरफ दौड़ा। परिवार के अन्य लोगों की मदद से सिकवी वलिक नामक युवक को धर दबोचा।गेस्ट हाउस प्रबंधक को जानकारी देते हुए बैग वापस दिलाने को कहा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया।

लूट की सूचना पर ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। संतोषी ने पुलिसकर्मियों को वारदात की जानकारी देने के साथ बताया कि बेटी की शादी बाबा बालकदासपुरम निवासी व्यवसायी सौरभ से होनी है।

बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी कि बदमाश बैग ले उड़े। साथ ही बताया कि घटना के समय लॉन में तीन सफाई कर्मी थे।

जिनमें से एक ने शर्ट पर गंदगी लगी होने की जानकारी देकर वाशबेसिन का रास्ता दिखाया था। संतोषी से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस प्रबंधक से तहकीकात की।


खास बात है कि गेस्टहाउस में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन कोई भी वाशबेसिन की तरफ का हिस्सा कवर नहीं करता है।

पुलिस को शक है कि बैग उड़ाने वाले बदमाश को इसकी जानकारी थी। अन्य कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। एसओ ठाकुरगंज शशिकांत यादव ने फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज न होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed