{"_id":"6a6807a8f1da20c0f35c0ad8d5c68674","slug":"fake-facebook-profile-of-ssp-yashasvi-yadav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफबी पर पुलिस, फोन पर ‘मोदी’, फंसा रहा था लड़कियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफबी पर पुलिस, फोन पर ‘मोदी’, फंसा रहा था लड़कियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Dec 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर एसएसपी यशस्वी यादव की फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से चैटिंग करने वाले उन्नाव निवासी बीकॉम छात्र राहुल मिश्रा को सोमवार दोपहर हजरतगंज पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया।
विज्ञापन
राहुल ने छह माह पूर्व यशस्वी यादव की कानपुर में तैनाती के दौरान प्रोफाइल बनाई थी। एसएसपी ने बताया कि राहुल उन्नाव के शुक्लागंज नेहरूनगर निवासी है और उसके पिता कृष्ण दत्त शुक्ला एक लेदर फैक्ट्री में डीजीएम हैं।
विज्ञापन
अगस्त में उसने यशस्वी यादव के नाम से फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। यहां तक कि उनके लखनऊ एसएसपी बनने के बाद राहुल ने अपडेट भी किया।
गौरतबल है कि यशस्वी यादव ने पांच दिन पहले बृहस्पतिवार को लखनऊ एसएसपी का पदभार संभाला है।
राहुल का मोबाइल नंबर ट्रू कॉलर में डालने पर नरेंद्र मोदी का नाम लिखकर आ रहा है। एसएसपी ने बताया कि उसने अपना नंबर नरेंद्र मोदी के नाम से फीड किया होगा, इसलिए ऐसा आ रहा है। इसकी छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन