{"_id":"ba2e17dcf2cffe73710b2408a705c6e3","slug":"child-kidnapper","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनगंज क्षेत्र में बच्चा चुराते धरा गया अधेड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हसनगंज क्षेत्र में बच्चा चुराते धरा गया अधेड़
हिमांशु अवस्थी/लखनऊ
Updated Mon, 16 Dec 2013 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज क्षेत्र में रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे मासूम छात्र को एक अधेड़ लेकर भागा। चीख पुकार सुनकर मां भी उसके पीछे दौड़ी।
विज्ञापन
रास्ते में व्यापारियों ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। जहां पर पीड़ित मां ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक, डालीगंज स्थित निवासी गुड्डी का बेटा अंकित महाराजा स्कूल में कक्षा एक का छात्र हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब अंकित घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन
इस बीच एक अधेड़ वहां पर पहुंचा और छात्र को गोद में उठाकर भागने लगा। छात्र के शोर मचाने पर मां घर से निकली और आरोपी के पीछे दौड़ने लगी।
यह देख व्यापारियों ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि आरोपी स्मैक पीने का आदी है।
विज्ञापन