{"_id":"e22ed099a0d64f62d7d5f4eaf064237d","slug":"cheating-from-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि भवन के अभियंता से 74 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृषि भवन के अभियंता से 74 हजार की ठगी
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Thu, 14 Nov 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि भवन के अभियंता को साइबर ठगों ने 74,000 रुपये का चूना लगा दिया। मंगलवार को ठगों ने उनकी पत्नी के सिमकार्ड का नंबर बताते हुए 25 लाख रुपये इनाम निकलने का झांसा दिया।
विज्ञापन
फिर इंकम टैक्स के नाम पर दो अलग-अलग एकाउंट में रुपये जमा करा बुधवार दोपहर तक रकम भेजने की बात कही। दोपहर तक रकम न आने से घबराए अभियंता ने रिश्तेदारों और परिचितों को पूरा मामला बताया।
विज्ञापन
ठगी की जानकारी पर अभियंता ने हजरतगंज थाना में तहरीर दी है। पुरनिया चौराहा स्थित नवीन गल्ला मंडी के पास रहने वाले राजेंद्र प्रसाद वर्मा कृषि भवन में अभियंता हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दीपावली के दो दिन बाद ही पत्नी शांति वर्मा को एक निजी कंपनी का सिमकार्ड दिलवाया था। बकौल वर्मा, मंगलवार सुबह पत्नी के फोन पर 00923034195053 नंबर से कॉल आई।
फोन करने वाले ने खुद को रोहित शर्मा बताया। इसके साथ ही दीपावली पर हुए सर्वे में उनके सिमकार्ड के नंबर पर 25 लाख रुपये का इनाम निकलने की जानकारी दी।
इसके साथ ही सिमकार्ड का नंबर बताया और चेक करने की बात कहते हुए फोन काट दिया। मिलाने पर बताया नंबर सही निकला। इस बीच फिर फोन आया और इनाम की रकम भेजने से पहले इंकम टैक्स जमा कराने को कहा।
इसके लिए अमरेश कुमार पंडित और अनीस अहमद के अकाउंट नंबर देते हुए एक में 26 व दूसरे में 48 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा।
साथ ही ईमेल आईडी देकर राजेंद्र और उनकी पत्नी के फोटोग्राफ मंगाए। लालच में फंसे अभियंता हजरतगंज स्थित आईसीआईसीआई बैंक पहुंचे और बताए खातों में रकम जमा करा दी।
राजेंद्र के मुताबिक बैंक से अकाउंट होल्डर के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि अमरेश का अकाउंट मुजफ्फरनगर और अनीस के अकाउंट बिहार के गोपालगंज का है।
बुधवार सुबह फिर रोहित ने फोन कर राजेंद्र के एकाउंट में 17,25,000 रुपये और शांति के एकाउंट में 8,00,000 रुपये जमा होने की जानकारी दी।
खाते में रुपये न आने पर उन्होंने हजरतगंज सीओ दिनेश यादव को फोन कर पूरा मामला बताया। सीओ ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।