{"_id":"59cf4cd94f1c1ba2538b517f","slug":"a-man-raped-a-girl-in-barabanki-in-his-kutiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में ढोंगी बाबा ने कुटिया में बुलाकर बच्ची से किया रेप, घरवालों ने की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाराबंकी में ढोंगी बाबा ने कुटिया में बुलाकर बच्ची से किया रेप, घरवालों ने की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में एक ढोंगी बाबा ने बहाने से सात वर्षीय बालिका को कुटिया में बुलाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। देर तक बालिका के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
कुटिया पहुंचने पर ढोंगी बाबा को संदिग्धावस्था में देखकर परिवारीजनों के होश उड़ गए। परिवारीजनों ने ढोंगी बाबा की जमकर धुनाई की।
फिर मौका देखकर ढोंगी बाबा रामचंद्र उर्फ मामा (60) फरार हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन ढोंगी बाबा पुलिस को खोजे नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
बालिका के पिता के अनुसार बाबा झाड़-फूंक का कार्य करता है तथा गांव के बाहर अपनी कुटिया बनाकर रहता है। बाबा का हमारे घर आना जाना था, लेकिन हमें यह नहीं पता था कि बाबा की नजर हमारी बच्ची पर है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने इसकी तहरीर सतरिख थाने में दिया है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी बाबा को खोजना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है।