{"_id":"5c98c17bbdec22140966e037","slug":"a-man-murdered-his-wife-in-gajipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: कहासुनी के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ: कहासुनी के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार
Mon, 25 Mar 2019 05:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Mar 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लवकुश नगर में कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रविवार को मृतका हिमा गुप्ता के पति ने उसके परिजनों को फोन कर उसके बीमार होने की जानकारी दी थी वहीं कुछ घंटों बाद सूचना दी कि हिमा की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों के पहुंचते ही आरोपी मोहित नौ साल की बेटी को लेकर मौके से भाग निकला। लवकुश नगर निवासी मोहित गुप्ता से मृतका हिमा गुप्ता (30) की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। मोहित प्राइवेट नौकरी करता था और नशे का आदी था।
विज्ञापन
मारपीट की जानकारी पिता को देने पर मृतका का पिता मोहित से बातचीत करना चाहता था। इसी बात को लेकर हिमा से मोहित की कहासुनी हो गई। जिस पर मोहित ने हिमा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बेटी के साथ फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।