फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man caught with a gun near governor house.

'फेमस' होने के लिए राजभवन के गेट तक तमंचा लेकर पहुंचा युवक

Tue, 11 Oct 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Oct 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
A man caught with a gun near governor house.
demo pic

हाई सिक्योरिटी जोन की सुरक्षा को धता बताते हुए सूरज सिंह नामक युवक बैग में तमंचा लिए राजभवन के आसपास आधे घंटे तक घूमता रहा। यही नहीं वह राज्यपाल से मिलने के लिए गेट नंबर दो तक पहुंच गया। गेट पर तैनात सिक्योरिटी ने उसका बैग चेक किया तो उसमें जंग लगा देशी तमंचा मिला।

विज्ञापन


सुरक्षा गार्डों ने उसे दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इतना सबकुछ होने के बावजूद इंस्पेक्टर विजयमल यादव पूरे मामले को छिपाते हुए डीएसओ चौराहे पास से युवक को दबोचे जाने की बात कही। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह राजनीति में जाने के लिए हाईलाइट होना चाहता था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पारा के जलालपुर का रहने वाला आठवीं पास सूरज सिंह पेंटिंग का काम करता है। वह पिछले चार माह से राज्यपाल से मिलने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे मिलने नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह तमंचा बैग में रखकर वह गेट नंबर दो तक पहुंच गया। गेट पर पहुंचते ही सिक्योरिटी ने उसका बैग चेक किया तो उसमें जंग लगा देशी तमंचा मिला। एसआई दुर्गादत्त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

भनक तक नहीं लगी पुलिस को

A man caught with a gun near governor house.
demo pic

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 अक्तूबर को शहर में आने वाले हैं। उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल सहित कमांडो तक लगे हुए हैं। लोगों ने बताया कि वह करीब आधे घंटे तक राजभवन के आस पास संदिग्ध हालात में घूमता दिखा। पर हाईटेक पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बोला-राजनीति में जाना है
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का कहना है कि वह राजनीति में आना चाहता है और लोगों की मदद करना चाहता है। वह बोला कि राजनीति में बहुत भ्रष्टाचार है। देश की स्थिति बहुत खराब है। घोटालेबाज नेता और अधिकारी देश को लूटे जा रहे हैं। मैं राजनीति में आकर गरीब लोगों की मदद करना चाहता हूं।

उसने बताया कि तमंचा घटना के उद्देश्य नहीं बल्कि हाईलाइट होने के लिए लाया था। पूछताछ में बताया कि वह असलहा लेकर जाएगा तो राज्यपाल की सिक्योरिटी उसे गेट पर चेकिंग के दौरान दबोच लेगी और वह हाईलाइट हो जाएगा।

इंस्पेक्टर ने राजभवन नहीं बल्कि डीएसओ दिखाई गिरफ्तारी
हाई सिक्योरिटी जोन में दबोचे गए सूरज की गिरफ्तारी इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने डीएसओ चौराहे से दिखाई। बताया कि सूरज को राजभवन गेट से नहीं बल्कि डीएसओ चौराहे से दबोचा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed