फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a facebook girlfriend robbs student

फेसबुक की फेक ‘गर्लफ्रेंड’ से लुट गया लड़का

Sun, 20 Oct 2013 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 20 Oct 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
a facebook girlfriend robbs student

सोशल मीडिया के माध्यम से लूटपाट की वारदातें शुरू हो गई हैं। शनिवार शाम सरोजनीनगर में ऐसा ही एक मामला सामने आया।

विज्ञापन


लड़की के नाम से आईडी बनाकर बदमाशों ने निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र को जाल में फंसाकर चैटिंग की।

फिर छात्र को मिलने के बहाने बुलाकर लूट लिया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश मिले न ही छात्र। माना जा रहा है कि बदनामी के डर से छात्र ने शिकायत नहीं की।

आलमबाग के सुभाषनगर निवासी छात्र बंथरा के शिवपुरा स्थित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। कुछ दिन पहले ही दिव्या शर्मा नाम की लड़की ने छात्र की फेसबुक प्रोफाइल पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।
विज्ञापन


दोनों दोस्त बन गए और चैटिंग शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक दिव्या ने चैटिंग के दौरान छात्र से मिलने की इच्छा जताई। शनिवार को दिव्या ने उसे सरोजनीनगर स्थित सैनिक स्कूल के सामने बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र सैनिक स्कूल के सामने पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया।

गाली-गलौज करते हुए बदमाशों ने छात्र की पिटाई करते हुए उसका मोबाइल फोन व जेब में रखे 1,000 रुपये छीन लिए। छात्र ने शोर मचाया तो राहगीर दौड़े।

हालांकि, तब तक बाइक सवार बदमाश फर्राटा भरते हुए हाइडिल नहर की तरफ भाग गए। छात्र का कहना है कि बदमाशों में से एक ने अपना नाम सुशील यादव बताते हुए पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।


बनाई थी फर्जी आईडी

पीड़ित छात्र के मुताबिक सुशील ने ही दिव्या शर्मा के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना रखी है। जानकारी के अनुसार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर वह छात्रों को अपने जाल में फंसाकर बुलाता है और फिर लूटपाट करता है। सरोजनीनगर थाना प्रभारी राम नरेश यादव ने बताया कि छात्र को बुलाने और मारपीट करके मोबाइल व रुपये छीनने की सूचना आई थी।

पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी लेकिन कोई मिला नहीं। अगर कोई शिकायत करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed