{"_id":"124-63316","slug":"Lucknow-63316-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और जवान ट्रेन में ही करने लगा छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...और जवान ट्रेन में ही करने लगा छेड़खानी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Jul 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस में महिलाओं से छेड़खानी करने पर जीआरपी ने बीएसएफ के जवान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एक महिला यात्री की लिखित शिकायत के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पटना के राजीवनगर निवासी महिला मरुधर एक्सप्रेस के कोच एस-3 में सफर कर रही थी। कोच में ही सीट संख्या 24 पर गाजीपुर निवासी बीएसएफ जवान रमेश चंद्र यादव राजस्थान जा रहा था।
आरोप है कि रमेश बोगी में महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था। महिला यात्रियों ने टीटीई से इसकी शिकायत की थी। टीटीई के समझाने पर भी रमेश नहीं माना।
इससे आजिज महिलाओं ने ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर जीआरपी थाने में शिकायत की। इस पर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लिखित शिकायत पर उसे बुधवार सुबह रेलवे मजिस्ट्रेट के समझ पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।