Coronavirus in Up Live: सभी 15 जिलों के हॉटस्पॉट पर सख्त पहरा, अब तक 416 संक्रमित
{"_id":"5e8eafd68ebc3e6fc94171ac","slug":"coronavirus-in-up-uttar-pradesh-live-updates-news-in-hindi-covid-19-on-thursday","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Up Live: सभी 15 जिलों के हॉटस्पॉट पर सख्त पहरा, अब तक 416 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 10 Apr 2020 12:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:45 AM IST
खास बातें
यूपी में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 31 नए केस सामने आए। इस तरह अब संक्रमितों की संख्या 416 हो गई है। पढ़ें अपडेट...
विज्ञापन
coronavirus in up
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:40 AM, 10-Apr-2020
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 31 नए केस सामने आए हैं। इन मामलों में 14 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। सबसे ज्यादा 19 केस आगरा में मिले। इनमें 5 जमाती हैं। मेरठ में 6 केस मिले। सभी जमाती या उनके संपर्क वाले हैं। वहीं गाजियाबाद में 2, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, हरदोई, मुजफ्फरनगर में 1-1 केस मिले हैं। कानपुर, हरदोई, मुजफ्फर नगर के पॉजिटिव जमाती हैं। संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार यूपी में अब संक्रमितों की संख्या 416 हो गई। इनमें तब्लीगी जमात के 231 पॉजिटिव हैं।
10:47 PM, 09-Apr-2020
कोरोना न्यूरो साइंसेज हॉस्पिटल में लगेंगे 40 वेंटिलेटर
कानपुर में कोरोना रोगियों के इलाज के लिए हैलट में 100 बेड का कोरोना न्यूरो साइंसेज हॉस्पिटल भी तैयार हो गया है। न्यूरो के रोगियों को शिफ्ट करने के बाद कोरोना के रोगियों के लिए यहां 20 वेंटिलेटर गुरुवार को लगा दिए गए। अभी 20 वेंटिलेटर और लगेंगे। इस हॉस्पिटल में बुंदेलखंड के जिलों के अलावा फतेहपुर और उन्नाव के रोगियों को भी भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
10:06 PM, 09-Apr-2020
लॉकडाउन के उल्लंघन पर अब तक 12236 एफआईआर दर्ज
यूपी में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 12236 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 31,216 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, फर्जी खबर फैलाने पर अब तक 78 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
09:33 PM, 09-Apr-2020
मौलाना साद के फार्म हाउस पर पहुंची खुफिया विभाग की टीम
शामली जनपद में मौलाना साद के कस्बा कांधला में स्थित फार्म हाउस पर बृहस्पतिवार को पुलिस और खुफिया विभाग की टीम पहुंची। टीम ने फार्म हाउस में पहुंचकर वहां काम करने वाले लोगों से जानकारी ली और देखा कि वहां कोई जमाती तो नहीं है। इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। करीब एक घंटे तक पुलिस और खुफिया टीम फार्म हाउस में रही। इसके बाद पुलिस और खुफिया टीम लौट गई।
09:01 PM, 09-Apr-2020
हरदोई में मदरसा शिक्षक मिला कोरोना पॉजिटिव
हरदोई के बिलग्राम में मदरसा अनवारुल उलूम के शिक्षक गुफरान (50) की रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से सीतापुर के खैराबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद में कोरोना के अबतक दो मरीज मिल चुके हैं।
08:20 PM, 09-Apr-2020
हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सेक्टरों में बांटकर तैनात करें मजिस्ट्रेट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जिलों में सील किए गए हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों को सेक्टरों में बांटकर उनमें मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सील किए गए सभी कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल, सैनिटाइजेशन व डोर स्टेप डिलीवरी टीमों का आवागमन ही मान्य होगा। उन्होंने सील किए गए क्षेत्रों में सर्विलांस गतिविधियों को बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:56 PM, 09-Apr-2020
दारुल उलूम की मांग, संस्था में रुके छात्रों की थर्मल जांच कराए स्वास्थ्य विभाग
सहारनपुर जनपद में दारुल उलूम ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से संस्था में रुके छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने की मांग की है। दारुल उलूम के तंजीम-ओ-तरक्की विभाग के उप प्रभारी अशरफ उस्मानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने जिला प्रशासन और सीएमओ से संस्था में रुके छात्रों की थर्मल जांच कराए जाने की अपील की है।
06:51 PM, 09-Apr-2020
मेरठ के एक डॉक्टर दिल्ली में मिले कोरोना पॉजिटिव, पूरे परिवार को किया क्वारंटीन
मेरठ जनपद में एक गांव के डॉक्टर दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बताया गया कि वह एक से छह अप्रैल के बीच मुंडाली क्षेत्र के अपने गांव आए थे। उनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 27 लोगों को निगरानी में लिया गया है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने उनके परिवार के सभी सदस्यों को घर में क्वारंटीन कर दिया है। लक्षण मिलने पर उनका टेस्ट कराया जाएगा।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने उनके परिवार के सभी सदस्यों को घर में क्वारंटीन कर दिया है। लक्षण मिलने पर उनका टेस्ट कराया जाएगा।
06:22 PM, 09-Apr-2020
अलीगढ़ में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज
अलीगढ़ में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस गुरुवार को सामने आने से जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। 22 वर्षीय संक्रमित युवक फिरोजाबाद का रहने वाला है और जमाती है। फिरोजाबाद के ही नौ अन्य जमातियों के साथ वह गोविंद नगर की फैज मस्जिद में क्वारंटीन है। पहली जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मस्जिद से हटाकर जेडी आयुर्वेदिक एंड मेडिकल कॉलेज भांकरी के हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।
05:04 PM, 09-Apr-2020
10 मई को प्रस्तावित राज्य प्रवेश परीक्षा स्थगित
कोरोना के चलते प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फॉर्मेसी संस्थाओं में प्रवेश के लिए 10 मई को प्रस्तावित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) को स्थगित कर दिया गया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।