{"_id":"6b09ece41932ff98fc05f697","slug":"oxygen-cylinders-will-be-delivered-to-your-doorstep-ambulance-services-will-also-be-available-kangra-news-c-399-dsl1012-558413-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: घर-द्वार पहुंचाया जाएगा ऑक्सीजन सिलिंडर, एंबुलेंस की भी मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: घर-द्वार पहुंचाया जाएगा ऑक्सीजन सिलिंडर, एंबुलेंस की भी मिलेगी सुविधा
Sat, 28 Nov 2026 04:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Nov 2026 04:06 AM IST
विज्ञापन
पपरोला निवासी मृदुला सूद द्वारा स्वर्गीय पति सुभाष सूद की स्मृति में सामाजिक संस्था को भेंट की
बीड़/बैजनाथ (कांगड़ा)। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्थाओं सार्थक और टीम टेन ने सेवा का दायरा बढ़ाया है।
बैजनाथ-पपरोला के बाद अब बीड़ और चौंतड़ा क्षेत्र में भी एंबुलेंस और ऑक्सीजन सिलिंडर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। बीड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया।
इस पहल से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को आपात स्थिति में घर-द्वार पर एंबुलेंस और ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी।इस एंबुलेंस को पपरोला निवासी मृदुला सूद पत्नी दिवंगत सुभाष सूद ने समाजसेवा के उद्देश्य से संस्था को भेंट किया है।
विज्ञापन
उनके इस योगदान से बीड़ और चौंतड़ा क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में अस्पताल पहुंचने और समय पर स्वास्थ्य सहायता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
टीम टेन के अध्यक्ष अंकित सूद ने बताया कि 10 सदस्यों ने मिलकर संस्था का गठन किया था। संस्था लंबे समय से बैजनाथ-पपरोला क्षेत्र में एंबुलेंस, ऑक्सीजन सिलिंडर और शव वाहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। अब इन सेवाओं का विस्तार बीड़ और चौंतड़ा क्षेत्र तक किया गया है।
भविष्य में बीड़ में टीम टेन की अलग इकाई गठित करने की भी योजना है, ताकि स्थानीय स्तर पर जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। कार्यक्रम में सन्नी कपूर, अमित डोगरा, मिलाप राणा, डॉ. राज कुमार, अविनाश धवन और सतीश अबरोल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संकट के समय मदद पहुंचाना सच्ची समाजसेवा : अनुराग शर्मा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने दोनों सामाजिक संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना ही सच्ची समाजसेवा है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाने का प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान एंबुलेंस भेंट करने के लिए मृदुला सूद के योगदान की भी सराहना की गई।