Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2.79 lakh people got employment in five years

Lucknow News: पांच साल में 2.79 लाख को मिला रोजगार

Sat, 28 Nov 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
2.79 lakh people got employment in five years
गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय खादी महोत्सव
लखनऊ। खादी के धागों में सिर्फ देश की परंपरा ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और रोजगार की संभावनाएं भी बुनी हैं। प्रदेश में पिछले पांच साल में 24,799 ग्रामोद्योग इकाइयों की स्थापना के जरिये 2.79 लाख से अधिक लोगों को सीधे रोजगार से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत इसके लिए 2544.35 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय खादी महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का सशक्त विचार है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता और स्वावलंबन की लड़ाई में खादी को बड़ा माध्यम बनाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के आह्वान से खादी को नई पहचान और गति मिली है।
विज्ञापन

150 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी हुनर और उद्यमिता की झलक
''धागों में संस्कृति, खादी से प्रगति'' थीम पर आयोजित महोत्सव में विभिन्न जिलों से आए शिल्पकारों और खादी एवं ग्रामोद्योग उद्यमियों ने 150 स्टॉल लगाए हैं। यहां खादी के वस्त्रों के साथ माटीकला, हस्तशिल्प और खानपान के उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं। मंत्री ने स्टॉलों का अवलोकन कर कारीगरों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत शुद्ध कॉटन की विश्वसनीयता के साथ आधुनिक और डिजाइनर परिधानों के रूप में खादी युवाओं की पसंद बनती जा रही है। विवाह और अन्य मांगलिक आयोजनों में भी खादी के परिधान अपनाकर पारंपरिक संस्कृति को समृद्ध किया जा सकता है। गांधी जयंती से खादी वस्त्रों की खरीद पर 30 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। इस मौके पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर और उप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर उपस्थित रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed