Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Puja special trains will be operated via Lucknow

Lucknow News: लखनऊ होकर चलाई जाएंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

Fri, 27 Nov 2026 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Puja special trains will be operated via Lucknow
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन शनिवार को दरभंगा व सहरसा से आनंदविहार और रविवार को सहरसा से अमृतसर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। तीनों ट्रेनें एक फेरे के लिए लखनऊ होकर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 05531 दरभंगा-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल 28 नवंबर को दरभंगा से रात 10:55 बजे चलेगी। यह जयनगर, सीतामढ़ी, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या धाम होते हुए अगले दिन दोपहर एक बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ व गाजियाबाद होते हुए रात 9:30 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर सहित कुल 22 कोच होंगे।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05599 सहरसा-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल शनिवार को सहरसा से रात दस बजे चलकर सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी होते हुए अगली दोपहर 3:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन यहां से चलकर बरेली, मुरादाबाद व गाजियाबाद होते हुए रात ढाई बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी। गाड़ी में सामान्य, स्लीपर सहित कुल 14 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 को चलेगी सहरसा अमृतसर स्पेशल
ट्रेन संख्या 05595 सहरसा-अमृतसर स्पेशल 30 नवंबर को सहरसा से दोपहर 1:35 बजे चलेगी। यह सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर व गोरखपुर होते हुए अगली सुबह 5:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना, फगवाड़ा और जालंधर सिटी होते हुए रात 10:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर सहित कुल 11 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed