फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन में तीन बार सैनिटाइज कर रहे शोरूम व दुकान, बिना दस्ताने पहने नही छू सकते गहने

Mon, 08 Jun 2020 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Jun 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
businessmen are sanitizing showrooms and shops thrice in a day in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में  ट्रांसगोमती के महानगर और फैजाबाद रोड बाजारों के कारोबारी इस वक्त बहुत सतर्कता से कारोबार कर रहे हैं। वजह इन दोनों बाजारों के आसपास निशातगंज, महानगर के फातिमा हॉस्पिटल, इंदिरा नगर के पानीगांव और चिनहट तक कोरोना की दस्तक हो चुकी है। कारोबारी खुद और ग्राहकों को संक्रमण से बचाने के लिए दिन में तीन बार शोरूम और दुकानों को सैनिटाइज कर रहे हैं। दोनों बाजारों में लगभग 700 शोरूम और दुकानें हैं जिनमें 300 महानगर और 400 फैजाबाद रोड की शामिल है। महानगर सराफा व रेडीमेड कपड़े के लिए तो वहीं फैजाबाद रोड बाजार फर्नीचर और इलेक्ट्रिकल उपकरण के लिए मशहूर है। आम दिनों में यहां पर 10,000 से अधिक ग्राहकों का आवागमन होता था जो अब घटकर 25 फीसदी ही बचा है।

 
businessmen are sanitizing showrooms and shops thrice in a day in lucknow
कन्हैया लाल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
दुकान में बाहर ही उतारना पड़ेगा जूता चप्पल
महानगर के सराफा कारोबारी एवं व्यापारी नेता कन्हैया लाल वर्मा ने बताया कि खुद और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए नियम बना दिए। एक तो शोरूम में दाखिल होने से पहले जूता चप्पल बाहर ही उतारना पड़ेगा और गहने छूने के लिए दस्ताने पहनने पड़ेंगे। ग्राहक इसका पालन कर रहे हैं।

 
businessmen are sanitizing showrooms and shops thrice in a day in lucknow
अजय अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
मास्क चेंज कराकर ही शोरूम में एंट्री
लखनऊ व्यापार मंडल की महानगर इकाई के संयोजक एवं सराफा कारोबारी अजय अग्रवाल ने बताया कि जब से शोरूम बाजार खुले हैं, तब से अधिकतर बड़े शोरूम में ग्राहकों को मॉस्क चेंज करने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। जो लोग घर से मास्क लगाकर आते हैं, उसे शोरूम के बाहर ही डस्टबिन में फिकवा देते हैं।

गहने की मेकिंग कॉस्ट पर 75% तक छूट
महानगर के सराफा कारोबारी कन्हैयालाल वर्मा ने बताया कि सहालग में ऑफर की स्कीम लागू करते हैं। आम दिनों में 50 फीसदी छूट दे रहे हैं। जबकि कारोबारी अजय अग्रवाल ने बताया कि वह अपने शोरूम में गहने खरीदने वालों को मेकिंग कॉस्ट पर 75 फीसदी छूट दे रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
businessmen are sanitizing showrooms and shops thrice in a day in lucknow
सुहैल हैदर - फोटो : अमर उजाला
कारोबारियों को रोज कर रहे जागरूक
फैजाबाद रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुहेल हैदर अली ने बताया कि इस बाजार के कारोबारी बहुत डरे हैं। इसकी वजह है कि निशातगंज और फातिमा हॉस्पिटल तक कोरोना की दस्तक हो चुकी है। इसलिए बाजार में आने वाले ग्राहकों से सतर्कता बरती जा रही है। उनके हाथ को सैनिटाइज कराकर और नया मॉस्क पहनाने के लिए कारोबारियों को जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए रोजाना शाम को बैठक भी होती है।


 
विज्ञापन
businessmen are sanitizing showrooms and shops thrice in a day in lucknow
सतनाम सखी - फोटो : अमर उजाला

 ग्राहकों के जाते ही काउंटर का सैनिटाइजेशन

फैजाबाद रोड व्यापार मंडल की वरिष्ठ महामंत्री सतनाम सखी ने बताया कि मेडिकल स्टोर जोकि काफी हाइजीनिक माना जाता है, इसलिए पूरे स्टाफ  को दस्ताना और मास्क पहनकर काउंटर पर खड़ा होना पड़ता है। कस्टमर के जाने के बाद काउंटर को सैनिटाइज करते हैं और दुकान बंद करने के वक्त भी सैनिटाइज करके बंद करते हैं ।

ग्राहक भी रख रहे पूरा ध्यान
परिवार में शादी के लिए गहने खरीदने आए अलीगंज निवासी काजल शुक्ला परिवार के साथ महानगर स्थित एक शोरूम में गहने पसंद कर रही थीं। उनका कहना था कि परिवार में शादी की पहली रस्म के तहत तीन जुलाई को एंगेजमेंट है। गहने खरीदने से पहले चेहरे पर मास्क लगाया और हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही घर से कदम निकालते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed