फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनकामेश्वर में सात फीट दूर से करना होगा अभिषेक, इन बातों का भी रखना होगा ध्यान

Mon, 08 Jun 2020 03:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
in mankameshwar temple rituals will be done form seven feet distance , in hanuman setu one can offer prayer from outsideन
- फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में लगभग ढाई महीने से बंद चल रहे मंदिर, गुरुद्वारे, गिरजाघर सोमवार से खुलने जा रहे हैं। वहीं कई मंदिर खुलेंगे तो कई श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना के चलते बंद ही रहेंगे। गुरुद्वारों में भी गाइडलाइन का पालन करने के बाद निर्धारित 5-5 की संख्या में ही संगतें भीतर जा सकेंगी। मनकामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु 7 फीट लंबे अर्घ्य से जलाभिषेक कर सकेंगे। महंत देव्या गिरी ने बताया कि मंदिर सुबह 6 से रात 9 बजे तक खुलेगा। सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक शिवलिंग या मूर्ति छूने की मनाही है। भक्त भगवान का जलाभिषेक आदि कर सकें इसके लिए गर्भगृह में शिवलिंग से लेकर द्वार तक लगभग 7 फीट लंबे एक धातु के टनलनुमा अर्घ्य का निर्माण कराया गया है। इससे बिना गर्भगृह में गए श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे। वहीं राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर, अलीगंज स्थित पुराना हनुमान मंदिर, गोमतीनगर स्थित लॉर्ड अय्यप्पा मंदिर एवं पुराने लखनऊ के अन्य मंदिर दर्शनों के लिए खुलेंगे। सुल्तानपुर रोड स्थित इस्कॉन मंदिर सुबह और शाम के समय में खुलेगा।



in mankameshwar temple rituals will be done form seven feet distance , in hanuman setu one can offer prayer from outsideन
- फोटो : अमर उजाला
आज से खुलेंगे चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट
जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार से मां चन्द्रिका देवी मेला समिति ने मंदिर खोलने का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को मंदिर परिसर की सफाई करा सैनिटाइज कराया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ मंदिर में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
चैनल के बाहर से ही होंगे दर्शन: हनुमान सेतु मंदिर में श्रद्धालुओं को सोमवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि मंदिर में भगवान के दरबार का पर्दा सुबह से रात तक दर्शन के लिए खुला रहेगा। भक्त चैनल के बाहर से ही दर्शन कर सकेंगे। वहीं अलीगंज हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा, मंदिर नहीं खुलेगा। चौक स्थित कोनेश्वर मंदिर, कैसरबाग घसियारी मंडी स्थित कालीबाड़ी मंदिर, निराला नगर स्थित रामकृष्ण मठ भी अभी नहीं खुलेंगे। ये मंदिर जून महीने की अन्य तारीखों में खोले जा सकते हैं।

 
in mankameshwar temple rituals will be done form seven feet distance , in hanuman setu one can offer prayer from outsideन
- फोटो : अमर उजाला
सभी 42 गुरुद्वारे आज से खुलेंगे
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने बताया शहर में स्थित कमेटी के सभी 42 गुरुद्वारे सोमवार से खुलेंगे। सभी को गाइडलाइन का पालन करते हुए संचालन करने को अपील की गई है। रविवार को भी दिनभर गुरुद्वारों में तैयारियां चलती रहीं। गुरुद्वारों का सुबह और शाम खुलने का समय घटाया गया है। नगर के ऐतिहासिक गुरुद्वारे यहियागंज में संगतों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले मुख्य द्वार पर बनाए गए, परिसर के भीतर गुरु ग्रंथ साहिब के चारों ओर रस्सी बांधी गई है। गुरुद्वारे के सचिव सरदार मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया एक बार में पांच संगतों को ही भीतर जाने दिया जाएगा। नाका गुरुद्वारे के मीडिया मैनेजर जसबीर सिंह ने बताया कि रविवार को दिनभर साफ सफाई और सैनिटाइजेशन हुआ।  बफर जोन में स्थित सदर गुरुद्वारा भी सोमवार से खुलेगा। गुरुद्वारे के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने बताया है की गाइडलाइन के अनुसार गुरुद्वारा खोला जाएगा। गुरुद्वारे में सैनिटाइजेशन टनल लगाई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
in mankameshwar temple rituals will be done form seven feet distance , in hanuman setu one can offer prayer from outsideन
- फोटो : अमर उजाला
कैथेड्रल रविवार की मुख्य गैदरिंग वर्शिप के लिए रहेगा बंद
नगर के अधिकतर चर्च सोमवार से नहीं खुलेंगे। असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च (एबीसी) के पादरी मौरिस कुमार ने बताया शहर में एबीसी के 38 चर्च हैं। क्योंकि 5 श्रद्धालुओं के आने की ही गाइडलाइन है। ऐसे में हम फिलहाल अपने चर्च नहीं खोलने जा रहे हैं। कैथोलिक डायसिस ऑफ लखनऊ के प्रवक्ता फादर डोनाल्ड डिसूजा ने रविवार को बताया की कैथेड्रल चर्च सप्ताह के बाकी दिनों में सामान्य प्रार्थना के लिए खुलेगा, जो परिसर के बाहरी हिस्से में होगी। उसमें सिर्फ 5 लोग हिस्सा ले सकेंगे। लेकिन रविवार को होने वाली मुख्य गैदरिंग वरशिप के लिए गिरजाघर बंद रहेगा। रविवार को चर्च में 500 की संख्या में गैदरिंग होती है और गाइडलाइन 5 लोगों की है, इसलिए रविवार को बंद रहेगा। सप्ताह के सामान्य दिनों में भीतर आने के लिए लोगों को सैनिटाइज टनल से होकर आना पड़ेगा।

 
विज्ञापन
in mankameshwar temple rituals will be done form seven feet distance , in hanuman setu one can offer prayer from outsideन
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन बातों का रखना होगा ध्यान
- परिसर में माइक, साउंड और पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम का होना अनिवार्य है। इससे श्रद्धालुओं को जागरूक करना होगा। -धर्म स्थल परिसर में व्यक्तियों के लाइन में खड़े होने के लिए निशान अंकित किए जाएं।  - शौचालयों, हाथ-पैर धोने के स्थानों पर स्वच्छता के विशेष उपाय करने होंगे। - परिसर में फर्श की सफाई लगातार होनी चाहिए  - दरी व मैट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। श्रद्धालु अपनी मैट, दरी व चादर ला सकते हैं। - जूते व चप्पल वाहन में ही उतारने होंगे।- पार्किंग स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराना होगा।  - प्रवेश व निकास अलग-अलग गेट से होंगे।
संदिग्ध या पुष्ट केस में बरतनी होगी सावधानी
बीमार व्यक्ति को ऐसे स्थान पर रखा जाए जहां से वह अन्य के संपर्क में न आ सके। चिकित्सक द्वारा जांच, होने तक उसका फेस कवर दिया जाए। तुरंत निकटतम अस्पताल व जिला स्वास्थ्य हेल्प लाइन नंबर 18001805145 पर सूचना देनी होगी। नामित स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मरीज और उससे संक्रमण के जोखिम का मूल्यांकन किया जाएगा। पॉजिटिव पाए जाने पर परिसर को पूर्ण रूप से सैनिटाइज कराना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed