फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Young man brutally killed by hitting with bricks, chaos ensues, suspicion of murder due to iPhone

Bahraich: युवक की ईंट से कूच-कूच कर निर्मम हत्या, मचा कोहराम, आईफोन के चक्कर में हत्या की आशंका

Sun, 22 Jun 2025 08:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, चित्तौरा (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, चित्तौरा (बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Jun 2025 08:51 PM IST
सार

युवक 20 जून की शाम से लापता हो गया था। उसका शव गांव से 600 मीटर दूर अमरूद की बाग में बने खंडहर पड़ा मिला है। कोतवाली देहात की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bahraich: Young man brutally killed by hitting with bricks, chaos ensues, suspicion of murder due to iPhone
खंडहर में मिला शादाब का शव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बैंगलौर से मां के साथ मामा की शादी में शामिल होने आए युवक की ईंट से कूंच-कूंच कर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का क्षत-विक्षत शव गांव से लगभग 600 मीटर दूर अमरूद के बाग में बने खंडहर में पड़ा मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे कोतवाल देहात ने फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। गांव के ही दो किशोरों पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत नगरौर निवासी शादाब (19) बीते आठ वर्षों से परिवार के साथ बैंगलोर में रहते हैं। 16 जून को उनके मामा मुन्ना का निकाह था, जिसमें शामिल होने के लिए बीते दिनों वह मां रेशमा के साथ गांव वापस आया था। निकाह संपन्न होने के बाद शादाब मां रेशमा के साथ वापस बैंगलोर लौटने ही वाला था कि 20 जून को अचानक लापता हो गया। शादाब के लापता होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां रेशमा ने कोतवाली देहात में तहारीर देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई और खुद भाईयों के साथ खोजबीन शुरू की। इस दौरान शादाब का शव नगरौर से लगभग 600 मीटर पूरब स्थित अमरूद की बाग में क्षतविक्षत अवस्था में पाया गया। शादाब का सिर ईंट से कूंचा गया था और पास में ही दो ईंट भी पड़ी थी। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - नक्सली नेताओं को ड्रोन देने वाले मथुरा के युवक को एनआईए ने किया गिरफ्तार, कई इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- सपा सरकार बनी तो पुलिस में महिलाओं की भर्ती के लिए ढांचागत बदलाव करेंगे


इकलौते बेटे के हत्या की सूचना से अचेत हुए पिता शहबाज
शहबान ने बेटे शादाब की बेहतर परवरिश के लिए आठ साल पूर्व अपना गांव नगरौर छोड़ दिया था और परिवार के साथ बैंगलौर चले गए थे। जहां वह फर्नीचर का काम करते हैं। रविवार को जब उनके इकलौते बेटे की हत्या की सूचना दी गई तो वह गश खाकर गिर गए।

आईफोन के लिए दो किशोरों की हत्या, परिवार सहित हुए गायब
मृतक शादाब के मामा शमीम ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादाब के पास आईफोन था। जिसे देखकर गांव के दो किशोर बसर व फरीद उसे हासिल करना चाहते थे। उन्हें किसी भी हाल में फोन शादाब से लेने की बात कहते हुए सुना गया था। शादाब के लापता होने से पहले भी दोनो किशोर शादाब के साथ ही थे। वहीं दो दिन से दोनो परिवार के साथ गायब हैं। ऐसे में पूरी संभावना है, उन दोनो ने ही मेरे भांजे की हत्या की है और भाग गए।

कोतवाल देहात दद्दन सिंह का कहना है कि परिजनों ने दो किशोरों पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed