Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Census Phase 2: Login using a mobile number, then provide family details.

जनगणना दूसरा चरण: मोबाइल नंबर से करना होगा लॉगिन, फिर भरना होगा परिवार का ब्योरा

Wed, 11 Nov 2026 06:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 11 Nov 2026 06:52 PM IST
सार

स्वगणना की प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। इसमें नागरिकों को मोबाइल पर ओटीपी से सत्यापन करना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद एसई आईडी जारी होगी।

विज्ञापन
Census Phase 2: Login using a mobile number, then provide family details.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

जनगणना-2027 के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के नागरिकों को अपनी और परिवार की जानकारी खुद ऑनलाइन दर्ज करने का मौका मिलेगा। इसके लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। नागरिक मोबाइल नंबर के जरिये जनगणना पोर्टल पर लॉगिन कर परिवार का पूरा ब्योरा भर सकेंगे। फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक विशेष स्वगणना पहचान संख्या (एसई आईडी) जारी होगी। घर पहुंचने वाले जनगणना कर्मियों को यह आईडी दिखानी होगी।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक स्वगणना के लिए नागरिकों को सबसे पहले www.se.census.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। यहां मोबाइल नंबर के जरिये लॉगिन करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन किया जाएगा। पोर्टल पर अपनी सुविधानुसार भाषा चुनने का विकल्प भी मिलेगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम और जरूरी विवरण दर्ज करना होगा। अगले चरण में परिवार के निवास स्थान का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए जनगणना के पहले चरण में दर्ज मोबाइल नंबर का मिलान होगा। पोर्टल पर यह भी पूछा जाएगा कि क्या परिवार उसी मकान में रह रहा है, जिसकी जानकारी पहले चरण में दी गई थी। इसके बाद मकान का नंबर और पता दर्ज करना होगा। यदि पहले से दर्ज स्थान पर परिवार नहीं रह रहा है तो डिजिटल नक्शे पर नए निवास की लोकेशन चिह्नित करनी होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन, 2027 में मिलकर लड़ेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- उत्तर प्रदेश में लड़ाई 80-20 की नहीं, 95-05 की है, भाजपा का पता भी नहीं चलेगा


इसके बाद परिवार के सदस्यों की संख्या और उनसे संबंधित जानकारियां भरनी होंगी। फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच और जरूरी सुधार किए जा सकेंगे। अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। स्वगणना पूरी होने पर एसई आईडी मिलेगी। एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। जिन परिवारों ने स्वगणना नहीं की होगी, उनका ब्योरा प्रगणक मौके पर ही मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज करेंगे।
Trending Videos

परिवार का एक सदस्य कर सकता है पूरी प्रक्रिया

अधिकारियों ने बताया कि परिवार के प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग फॉर्म नहीं भरने होंगे। परिवार का कोई एक सदस्य प्रक्रिया पूरी कर सकेगा। इसमें सबसे पहले उसको खुद लॉगिन कर प्रक्रिया करनी होगी। उसके बाद वह परिवार के अन्य सदस्यों को जोड़ता जाएगा। अधिकारियों ने अपील की है कि स्वगणना की प्रक्रिया में सही तथ्य ही भरें। अगर कोई गलती हो भी जाती है तो जब जनगणनाकर्मी घर घर जाएंगे तब उसको उनके जरिये सही करवा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed