Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi takes a dig at the SP chief, says—had the daughter of Uttarakhand not arrived, Akhilesh would have

यूपी: सीएम योगी का सपा प्रमुख पर तंज, बोले- उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते अखिलेश

Wed, 11 Nov 2026 09:49 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 11 Nov 2026 09:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो अखिलेश सैफई में भैंस चरा रहे होते। योगी ने उत्तराखंड की संस्कृति, सैन्य योगदान और विभूतियों का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन
UP: CM Yogi takes a dig at the SP chief, says—had the daughter of Uttarakhand not arrived, Akhilesh would have
योगी का अखिलेश पर तंज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो आज वे सैफई में भैंस चरा रहे होते।  उन्होंने कहा कि जो लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के सामने झुकते हैं, वही देवभूमि के लोगों पर उंगली उठा रहे हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का रिश्ता गहरा है। हमने उत्तराखंड का पानी पिया है और वहां का अन्न खाया है। चुनौतियों को स्वीकार करना हमारे जीन में है।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने देश को जनरल बिपिन रावत, वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल जैसी विभूतियां दी हैं। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का साहस भी देश के लिए प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के व्यंजनों की ब्रांडिंग और कलाकारों को प्रोत्साहन देने की बात कही। साथ ही जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वालों से सावधान रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

 

Trending Videos

माफिया के लिए आंसू बहाने वालों पर भी निशाना

सीएम योगी ने कहा कि दुर्भाग्य है कि कुछ लोगों की संवेदनाएं उत्तराखंड की लोक परंपराओं, लोक संस्कृति और जनभावनाओं के प्रति दिखाई नहीं देतीं। जब किसी दुर्दांत माफिया के प्रति सहानुभूति जताने की बात आती है तो वे आंसू बहाने लगते हैं। ऐसे लोगों से देवभूमि की संस्कृति, अस्मिता और गौरव के सम्मान की अपेक्षा कैसे की जा सकती है।
 

विज्ञापन

उत्तराखंड के सैन्य योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सैन्य और सुरक्षा क्षेत्र में योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश के दोनों सीडीएस उत्तराखंड से रहे हैं। जनरल अनिल चौहान का जन्म भी देवभूमि में हुआ था। उन्होंने भारत की रक्षा सेनाओं और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। योगी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का भी जिक्र किया। कहा कि उन्होंने भी उत्तराखंड में जन्म लिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश की सुरक्षा में योगदान देने वाली इन हस्तियों को नमन किया।

विज्ञापन

UP: CM Yogi takes a dig at the SP chief, says—had the daughter of Uttarakhand not arrived, Akhilesh would have
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा का पलटवार- सीएम की दलित-पिछड़ा विरोधी मानसिकता सामने आई 


समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भैंस चराने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से एक्स हैंडल पर कहा गया है कि अगर इन्हें (सीएम योगी आदित्यनाथ को) यूपी ने शरण न दी होती तो ये कहीं डग्गामार बस में 10 रुपये प्रति सवारी हांक  रहे होते, क्योंकि वे पहले डग्गामार बस में सवारी हांकते थे।

पिछड़े व दलित समाज का आह्वान भी किया गया है कि मुख्यमंत्री पीडीए के लोगों को भैंस चराने वाला, बकरी- भेड़ चराने वाला, सब्जी बेचने वाला, जूते गांठने वाला, कूड़ा साफ करने वाला या इनके हिसाब से निचले कार्य करने वाला समझते हैं। लेकिन, हम भैंस भी चराते हैं और देश प्रदेश भी चलाते हैं। इस बयान से सीएम की दलित, पिछड़ा विरोधी घोर घिनौनी मानसिकता आखिरकार सामने आ ही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed