Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP appoints in-charges for all 403 assembly seats; Hanumant Singh entrusted with responsibility for the A

यूपी: भाजपा ने 403 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, आजमगढ़ सदर सीट पर हनुमंत सिंह को मिली जिम्मेदारी

Wed, 11 Nov 2026 10:39 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 11 Nov 2026 10:39 PM IST
सार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद जारी सूची में संगठन के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आजमगढ़ सदर सीट पर हनुमंत प्रसाद सिंह प्रभारी बनाए गए हैं। प्रभारियों को बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: BJP appoints in-charges for all 403 assembly seats; Hanumant Singh entrusted with responsibility for the A
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ी पहल की है। पार्टी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद जारी सूची में संगठन के नेताओं को अलग-अलग सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार विधानसभा प्रभारियों की सूची पिछली बार के मुकाबले करीब ढाई महीने देरी से जारी हुई है।

विज्ञापन


गोरखपुर सदर सीट पर विवेकानंद वर्मा को दोबारा प्रभारी बनाया गया है। वहीं, गोरखपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी उमाशंकर साहनी को मिली है। देवरिया सदर से संजय सिंह और पथरदेवा से हेमंत पाठक को प्रभारी नियुक्त किया गया है। आजमगढ़ सदर सीट पर हनुमंत प्रसाद सिंह, गोपालपुर में ऋषिकांत राय और कुशीनगर की पडरौना सीट पर मार्कंडेय शाही को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की तैयारी

विधानसभा प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तत्काल सक्रिय होने और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करना होगा। साथ ही बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और पार्टी के कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी नजर रखनी होगी।

403 सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति को भाजपा की चुनावी तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी संगठन के जरिए हर विधानसभा क्षेत्र में गतिविधियां तेज करना चाहती है, ताकि चुनाव से पहले स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का आकलन किया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed