फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav said- we will make structural changes for the recruitment of women in police

UP: अखिलेश यादव बोले- सपा सरकार बनी तो पुलिस में महिलाओं की भर्ती के लिए ढांचागत बदलाव करेंगे

Sun, 22 Jun 2025 02:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Jun 2025 02:27 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार आने पर पुलिस बल में महिलाओं की भर्ती के लिए ढांचागत बदलाव करेंगे। उन्होंने कहा कि ईरान-इस्राइल युद्ध में भारत को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said- we will make structural changes for the recruitment of women in police
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 चुनाव को लेकर बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में यूपी में सपा की सरकार बनी तो पुलिस विभाग में महिलाओं की भर्ती के लिए हम ढांचागत बदलाव करेंगे। अखिलेश यादव रविवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सपा सांसद डिंपल यादव समेत पार्टी की अन्य महिला नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ईरान - इस्राइल युद्ध पर कहा कि भारत को दूसरे देशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाना चाहिए। इस युद्ध में भारत को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए लेकिन अगर मुश्किल वक्त में मित्र देश के साथ खड़े नहीं होते हैं तो यह हमारी विदेश नीति के साथ धोखा है। अच्छे समय पर सब मित्र होते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गजब कारनामा: सीएम के एक कार्यक्रम का दो विभागों से करा लिया भुगतान, लाखों किए पार; खुलासा हुआ तो अफसर हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दरोगा की गुंडई, उल्टी दिशा में दौड़ाई कार... विरोध पर कर्नल को पीटा; पैर पर गाड़ी चढ़ाकर फरार


उन्होंने कहा कि सरकार जेपीएनआईसी बेचना चाहे तो तो बेच सकती है। हम खरीदना चाहते हैं। एलडीए वीसी को पार्टी की ओर से चिट्ठी भेजने के लिए कहा गया है।

मंदिर के चंदे पर कब्जा करने के लिए योजना बना रही है भाजपा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मंदिर के चंदे पर कब्जा करने के लिए नई योजनाएं बना रही है। धरती पर इतने मंदिर कभी भी नहीं तोड़े गए हैं जितने भाजपा राज में तोड़े गए हैं। बनारस में पुराने मंदिरों को तोड़ा गया है। वहीं, वेनिस समेत तमाम शहरों में पुरानी गलियों को संरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed