Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: The Supreme Court verdict seven years ago transformed the face of the 'Ram City'

अयोध्या: सात साल पहले आए सुप्रीम फैसले से बदली रामनगरी की तस्वीर, हुए ये बड़े बदलाव

Wed, 11 Nov 2026 05:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 11 Nov 2026 05:48 PM IST
सार

नौ नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फैसले के बाद अयोध्या की तस्वीर बदल गई। इस फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण हुआ और अयोध्या विकास के सफर पर आगे बढ़ी। जानें, बीते सात साल में अयोध्या में क्या बदलाव हुए?

विज्ञापन
Ayodhya: The Supreme Court verdict seven years ago transformed the face of the 'Ram City'
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सात साल पहले तक अयोध्या की पहचान रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के कारण होती थी। नौ नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से विवाद के लंबे अध्याय का पटाक्षेप होने के साथ ही मंदिर निर्माण का रास्ता खुला और देखते ही देखते अयोध्या की पहचान में व्यापक बदलाव आने लगा। सुप्रीम फैसले के नौ नवंबर को सात साल पूरे हो गए हैं। आज रामनगरी केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पर्यटन, कारोबार, निवेश और रोजगार की नई संभावनाओं वाले शहर के रूप में भी उभर रही है।

विज्ञापन


इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रतीक रामजन्मभूमि परिसर है। कभी जिस स्थान पर अस्थायी टेंट में रामलला विराजमान थे, वहां अब भव्य मंदिर आकार ले चुका है। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए तो अयोध्या आने वालों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई। मंदिर निर्माण पर खर्च का आंकड़ा भी अब करीब 1900 करोड़ रुपये तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। निर्माण समिति के मुताबिक इसमें करीब 1600 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन


बढ़ते धार्मिक पर्यटन के अनुरूप अयोध्या के आधारभूत ढांचे में भी बड़े बदलाव हुए हैं। चौड़ी सड़कें, नए संपर्क मार्ग, फ्लाईओवर, आधुनिक रेलवे स्टेशन और महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने शहर की पहुंच को आसान बनाया है। दीपोत्सव जैसे आयोजन ने अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में तीन गुना से अधिक पहुंचे पर्यटक
- अयोध्या के बदलते स्वरूप का सबसे बड़ा प्रमाण पर्यटकों की संख्या है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 में 60.22 लाख पर्यटक पहुंचे थे। 2023 में पर्यटकों की संख्या करीब 5.75 करोड़ थी, जो 2024 में बढ़कर 16.44 करोड़ और 2025 में 29 करोड़ से अधिक हो गई। यानी साल दर साल पर्यटकों की संख्या बढ़ती रही। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति दी है। होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन, फूल-माला, प्रसाद, पूजा सामग्री, स्थानीय हस्तशिल्प और गाइड सेवाओं से जुड़े कारोबार में संभावनाएं बढ़ी हैं। अब देश के अलग-अलग हिस्सों से कारोबारी अयोध्या में निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

Trending Videos

सात वर्षों में हुए ये बड़े बदलाव

- अयोध्या में 150 होटल, 200 गेस्ट हाउस, 3000 से अधिक होम स्टे
- पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई कनेक्टिविटी
- रेलवे स्टेशनों को नया स्वरूप, वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों की सुविधा
- राम पथ, धर्म पथ, भक्ति पथ, श्रीरामजन्मभूमि पथ, सुग्रीव पथ, दशरथ पथ का निर्माण
- सात रेलवे ओवरब्रिज, पांच पार्किंग का निर्माण
- 60 प्राचीन मंदिरों, सरयू के घाटों व 15 प्राचीन कुंडों का सुंदरीकरण
- इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया गया
- नई टाउनशिप: 150 एकड़ में वैदिक सिटी की परिकल्पना
- 60 किलोमीटर के क्षेत्र में रिंग रोड का निर्माण जारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed