Babri Masjid Demolition Verdict Highlights: ढांचा विध्वंस केस में आडवाणी, जोशी, उमा भारती समेत सभी आरोपी बरी
{"_id":"5f74098f295c765355699bcb","slug":"babri-masjid-demolition-case-special-cbi-court-verdict-lal-krishna-advani-murli-manohar-joshi-security-tighet-in-ayodhya","type":"live","status":"publish","title_hn":"Babri Masjid Demolition Verdict Highlights: ढांचा विध्वंस केस में आडवाणी, जोशी, उमा भारती समेत सभी आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Sep 2020 04:17 PM IST
खास बातें
अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत आज फैसला सुनाया। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है। 28 वर्ष तक चली सुनवाई के बाद ढांचा विध्वंस के आपराधिक मामले में फैसला सुनाने के लिए सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने सभी आरोपियों को आज तलब किया था। हालांकि कई आरोपी आज कोर्ट में पेश नहीं हुए। वहींं, फैसले को लेकर रामनगरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां पढ़ें मामले से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
फैसले के बाद खुशी का इजहार करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाइव अपडेट
02:42 PM, 30-Sep-2020
अयोध्या में लोगों ने किया फैसले का स्वागत
जय श्रीराम के नारे लगाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
ढांचा विध्वंस पर 28 साल बाद आए फैसले का अयोध्या के लोगों ने स्वागत किया। इसके साथ ही कई लोग स्थानीय मंदिरों के बाहर एकत्र हो गए और जयश्रीराम के नारे लगाए।
02:36 PM, 30-Sep-2020
अभी तो यह झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है: आचार्य धर्मेंद्र
आचार्य धर्मेंद्र ने कहा कि अभी तो यह झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है। उन्होंने कहा कि निर्णय के लिए आभार और स्वागत।
विज्ञापन
02:24 PM, 30-Sep-2020
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया फैसले का स्वागत
सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा विवादास्पद ढांचे के विध्वंस मामले में आरोपित सभी दोषियों को ससम्मान बरी करने के निर्णय का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वागत करता है। इस निर्णय के उपरांत समाज के सभी वर्गों को परस्पर विश्वास और सौहार्द के साथ एकत्र आकर देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए देश को प्रगति की दिशा में ले जाने के कार्य में जुट जाना चाहिए।
02:18 PM, 30-Sep-2020
'अब काशी मथुरा के लिए संघर्ष किया जाएगा'
ढांचा विध्वंस पर फैसला आते ही काशी मथुरा का शंखनाद किया गया। साध्वी ऋतम्भरा समेत विहिप के अन्य लोगों ने कहा कि अब काशी मथुरा के लिए संघर्ष किया जाएगा।
02:07 PM, 30-Sep-2020
मीडिया कर्मियों की धक्का-मुक्की पर भड़के आचार्य धर्मेंद्र
सीबीआई कोर्ट के बाहर ढांचा विध्वंस मामले में बरी होन के बाद कोर्ट से बाहर आने के दौरान मीडिया कर्मियों की धक्का-मुक्की पर आचार्य धर्मेंद्र भड़क गए।
01:58 PM, 30-Sep-2020
जीत तो हमारी उसी दिन हो गई थी जिस दिन भूमि पूजन हुआ था: साध्वी
साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि जीत तो हमारी उसी दिन हो गई थी जिस दिन भूमि पूजन हुआ था आज तो हमें न्याय मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:52 PM, 30-Sep-2020
सीबीआई अदालत के फैसले को चुनौती देने पर निर्णय लेंगे मुस्लिम संगठन : मौलाना रशीद
देश में मुसलमानों के प्रमुख संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में विशेष सीबीआई अदालत के बुधवार के फैसले पर टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि अब मुस्लिम संगठन मिलकर तय करेंगे कि इसके खिलाफ आगे अपील करनी है या नहीं।
01:44 PM, 30-Sep-2020
आज हमें न्याय मिल गया : साध्वी ऋतंभरा
साध्वी ऋतंभरा ने ढांचा विध्वंस के फैसले पर कहा कि जीत तो हमारी उसी दिन हो गई थी जिस दिन भूमि पूजन हुआ था। आज तो हमें न्याय मिल गया।
01:39 PM, 30-Sep-2020
सभी उपस्थित 26 लोगों ने मुचलका दाखिल किया
2300 पेज का है फैसला। दोषमुक्त होने के बाद सीआरपीसी के नए प्रावधानों के अनुसार 50 हजार की एक जमानत एवं एक निजी मुचलका सभी उपस्थित 26 लोगों की ओर से दाखिल किया गया।
01:28 PM, 30-Sep-2020
लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, जय श्रीराम
ढांचा विध्वंस पर 28 साल बाद आए फैसले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि स्पेशल कोर्ट का फैसला अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सब के लिए यह बहुत खुशी का दिन है। जब यह समाचार सुना तो इसका स्वागत किया। बहुत समय बाद मिला अच्छा समाचार मिला, जय श्रीराम।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।