Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth Over speeding Ignoring Rules Risk Lives

यातायात माह में भी बेखौफ युवा: तेज रफ्तार, नियम नजरअंदाज, जोखिम में जान

Sun, 22 Nov 2026 02:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 22 Nov 2026 02:47 PM IST
सार

अलीगढ़ में परिवहन विभाग ने शनिवार को ओवर स्पीड के 40 समेत 168 वाहनों के चालान काटे और 15 वाहन जब्त किए, बिना हेलमेट पर 45, बिना सीट बेल्ट पर 27 और रॉन्ग साइड पर 10 चालान हुए।

विज्ञापन
Youth Over speeding Ignoring Rules Risk Lives
रामघाट रोड पर एक बाइक पर बिना हेलमेट चार सवारी - फोटो : संवाद

विस्तार

यातायात माह के जागरूकता अभियानों को नजरअंदाज कर अलीगढ़ में मुख्य और व्यस्त मार्गों पर युवा तेज रफ्तार में फर्राटा भर रहे हैं। आए दिन तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बनते हैं। इसके बावजूद युवा मानने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन


बिना हेलमेट, तीन-चार सवार न केवल नियमों को नजरअंदाज करते हैं, बल्कि जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। शहर के रामघाट रोड, जीटी रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड और आगरा रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर सुबह से लेकर देर रात तक युवा तेज गति से दोपहिया वाहन चलाते नजर आते हैं। इनमें से अधिकांश चालकों के सिर पर न तो हेलमेट होता है और न ही उन्हें अपनी या दूसरों की जान की परवाह रहती है।
विज्ञापन


कई बार तो ये तीन व चार सवार बैठकर दोपहिया वाहन को मार्ग पर लहराते हैं। इससे पैदल चलने वालों और अन्य वाहन चालकों में भी हादसे का डर बना रहता है। कुछ चालक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजरों से बचकर या गलियों के रास्ते निकल जाते हैं, तो कुछ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी की भी परवाह नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।-प्रवीण कुमार यादव, एसपी यातायात


ओवर स्पीड पर 40 वाहनों के चालान
अलीगढ़। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शनिवार को परिवहन विभाग ने जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात के नियमों की अनदेखी करने वाले ओवर स्पीड के 40 समेत 168 वाहनों के चालान काटे गए और 15 वाहनों को विभिन्न थानों में जब्त किया गया। बिना हेलमेट पर 45, बिना सीट बेल्ट पर 27, बकाया टैक्स पर 14 और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर 10 चालान किए गए। इसके अलावा ओवरलोडिंग व मोबाइल प्रयोग के प्रयोग पर सात-सात, बिना फिटनेस, ड्रंकन ड्राइविंग व नो पार्किंग में पांच-पांच और मॉडिफाइड साइलेंसर पर तीन चालान किए गए। टीम ने चालकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed