{"_id":"6b02b34b4e6b7324e50838f9","slug":"reserved-and-general-tickets-will-be-issued-on-the-sands-of-the-sangam-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : संगम की रेती पर कटेंगे आरक्षित और जनरल टिकट, माघ मेला के त्रिवेणी रोड पर लगेगा रेलवे का शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : संगम की रेती पर कटेंगे आरक्षित और जनरल टिकट, माघ मेला के त्रिवेणी रोड पर लगेगा रेलवे का शिविर
Sun, 22 Nov 2026 02:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:48 PM IST
सार
माघ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन क्षेत्र के त्रिवेणी रोड पर हाईटेक शिविर लगाएगा। इसमें आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
प्रयागराज माघ मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माघ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन क्षेत्र के त्रिवेणी रोड पर हाईटेक शिविर लगाएगा। इसमें आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की भी व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही प्रयागराज के सभी प्रमुख स्टेशनों से संचालित होने वाली ट्रेनों की जानकारी उपलब्ध होगी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिविर 10 जनवरी से शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
यहां से उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे जोन की ट्रेनों का अपडेट दिया जाएगा। जनरल टिकट की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यहां प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज संगम, सूबेदारगंज, नैनी जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ एवं झूंसी स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों की सूचना श्रद्धालुओं को मिलेगी। शिविर में आधुनिक एनाउंसमेंट सिस्टम की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
