{"_id":"6b02b1dacf0788a80006b6b1","slug":"elderly-man-died-after-being-hit-by-trailer-in-ambedkar-nagar-driver-apprehended-by-police-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: ट्रेलर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, हादसे के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: ट्रेलर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, हादसे के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ा
Sun, 22 Nov 2026 02:42 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:42 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में ट्रेलर की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने भाग रहे आरोपी चालक को धर लिया। ट्रेलर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबेडकरनगर में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रेलर को हंसवर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हादसा बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा बाजार में हुआ। बताया गया कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बरौली निवासी बहाऊ (70) सुबह करीब 9 बजे मसड़ा बाजार में थे। इसी दौरान अकबरपुर से बसखारी की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बहाऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी, बसखारी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन बुजुर्ग की जान नहीं बच सकी। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
उधर, हादसे के बाद ट्रेलर लेकर भाग रहे चालक को हंसवर पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन को कब्जे में लिया है। बसखारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
