{"_id":"5e58e4b7beab98d8e2663f04","slug":"an-old-woman-missing-in-under-suspicious-circumstances-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः बुजुर्ग महिला संदिग्ध हालात में लापता, घर पर मिले खून के छींटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः बुजुर्ग महिला संदिग्ध हालात में लापता, घर पर मिले खून के छींटे
Fri, 28 Feb 2020 03:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 28 Feb 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोसाईंगंज में गुरुवार देर रात घर पर अकेली 60 वर्षीय गुलाबा देवी के लापता होने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आए परिवारीजनों को घर पर खून की छींटे मिलीं, जिससे सनसनी फैल गई। गुलाबा देवी की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, गांव में ही रहने वाला गुलाबा के ससुर का हत्या आरोपी संधारी भी लापता है। परिवारीजनों का कहना है कि संधारी ने ही गुलाबा को कहीं ले जाकर मार दिया है और फरार हो गया है। देर रात तक पुलिस गुलाबा देवी के लापता होने और घर पर खून के छींटे मिलने की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि टिकनियामऊ गांव निवासी गुलाबा देवी की रात करीब साढ़े दस बजे गांव के ही संधारी से कहासुनी हो गई थी। आसपास के लोगों ने दोनों के बीच हो रही बातें सुनी थीं। इसके बाद किसी महिला की चीख सुनाई दी और सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
आशंकित लोग गुलाबा देवी के घर पहुंचे तो वहां खून के छींटे पड़े देख होश उड़ गए। तुरंत गुलाबा के बेटे व तेलीबाग में रहकर मजदूरी करने वाले प्रकाश को सूचना दी गई। प्रकाश और गोसाईंगंज पुलिस मौके पर पहुंचे और छानबीन की। गुलाबा देवी की आसपास तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
प्रकाश ने बताया कि संधारी ने जमीन के विवाद के चलते करीब छह साल पहले उसके नाना रामभरोसे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सात महीने पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया है। प्रकाश ने उस पर ही हत्या का शक जताया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है।
प्रकाश ने बताया कि संधारी ने जमीन के विवाद के चलते करीब छह साल पहले उसके नाना रामभरोसे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सात महीने पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया है। प्रकाश ने उस पर ही हत्या का शक जताया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है।