10:16 PM, 04-Mar-2022
लक्सा से गिरजाघर की तरफ बढ़ा अखिलेश का रोड शो
अखिलेश यादव का रोड शो लक्सा से गिरजाघर की तरफ बढ़ा। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ मंदिर मंदिर दर्शन करने जा सकते हैं।
09:47 PM, 04-Mar-2022
साइकिल सब पर भारी है
काशी में लहर बड़ी करारी है, साइकिल सब पर भारी है।
09:33 PM, 04-Mar-2022
ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा
मां गंगा के तट पर सुशोभित शिव की नगरी काशी में समाजवादी पार्टी विजय यात्रा के दौरान ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा। समर्थकों ने कहा कि अखिलेश यादव के प्रति अभूतपूर्व जनविश्वास हैं। काशी से मिला संदेश, 10 मार्च को आ रहे हैं अखिलेश
09:31 PM, 04-Mar-2022
10 मार्च को खदेड़ा होगा
वाराणसी में समाजवादी पार्टी विजय यात्रा के दौरान जनता ने भरी हुंकार, भाजपा सरकार के बस 'दिन है बचे 'चार', सिर्फ छह दिन शेष, दस मार्च को आ रहे हैं अखिलेश। काशी में करिश्मा होगा, 10 मार्च को खदेड़ा होगा। कार्यकर्ता लगा रहे नारे।
09:10 PM, 04-Mar-2022
यूपी में कई बदलाव
वाराणसी ने दिया संदेश..आ रहे हैं अखिलेश! समाजवादी पार्टी विजय यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। जनता ने भरी हुंकार, यूपी में कई बदलाव
09:01 PM, 04-Mar-2022
बम बम बोल रहा है काशी
सपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नारे लगा रहे हैं। बम-बम बोल रहा है काशी, तरक्की और खुशहाली चाहते हैं यूपी वासी..
09:00 PM, 04-Mar-2022
10 मार्च को बदलाव होगा
रोड शो के दौरान समर्थक कह रहे हैं कि काशी में कमाल होगा, 10 मार्च को बदलाव होगा।
08:53 PM, 04-Mar-2022
बदलो यूपी के 'भाग्य'
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वाराणसी में जनता दे रही आशीर्वाद, आओ अखिलेश, बदलो यूपी के 'भाग्य'।
08:42 PM, 04-Mar-2022
यूपी संवारने आ रहे अखिलेश
समाजवादी विजय यात्रा वाराणसी में जनसैलाब उमड़ा है। सपा कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं कि.. बोल रही काशी बस छह दिन शेष, यूपी संवारने आ रहे हैं अखिलेश
08:35 PM, 04-Mar-2022
काशी की जनता ने दिया आशीर्वाद
समाजवादी विजय यात्रा में सपा कार्यकर्ता ने कहा कि काशी की जनता ने आशीर्वाद दिया है। हमारी सरकार आ रही है।