{"_id":"6ac689a4c355911db80eed47","slug":"education-minister-flags-off-the-chief-ministers-pilgrimage-bus-ropar-news-c-77-1-spkl1039-102139-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस को शिक्षा मंत्री ने किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस को शिक्षा मंत्री ने किया रवाना
Wed, 07 Oct 2026 11:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज बुजुर्ग श्रद्धालुओं से भरी एक बस श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना हुई। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसे हरी झंडी दिखाई। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को फूल मालाएं पहनाकर रवाना किया।
यह यात्रा तीन दिनों की होगी। इस दौरान श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्गाणा मंदिर और श्री राम तीर्थ के दर्शन करेंगे। वे वाघा बार्डर के भी दीदार कर सकेंगे। सरकार श्रद्धालुओं के रहने, खाने और बीमा की पूरी व्यवस्था करती है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने ईडी व सीबीआई जांच से प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। बैंस ने नया नंगल के सेक्टर दो में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया। उन्होंने वाहन चालकों से सड़कों पर स्टंटबाजी न करने की अपील भी की।