फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dev Deepawali 2022: गंगा का अर्धचंद्राकार किनारा दैवीय आभा से दमका, लाखों दीपों से सजी शिव की नगरी

Mon, 07 Nov 2022 09:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Nov 2022 09:03 PM IST
खास बातें

Dev Deepawali 2022 Varanasi Ganga Ghat Kashi Vishwanath Dham Live:  जिसने भी छुआ वो स्वर्ण हुआ, सब कहे मुझे मैं पारस हूं। मेरा जन्म महाश्मशान, मगर मैं जिंदा शहर बनारस हूँ। चंद्रशेखर गोस्वामी की बनारस पर इस लाइन को हर काशीवाशी ने अपना वाट्सएप स्टेटस तो जरूर ही लगाया होगा। काशी को ‘सात वार नौ त्यौहार‘ का शहर कहा जाता है। फिलहाल यह शहर आज साल के अपने आखिरी महापर्व देव दीपावली को मना रहा है। देव दीपावली को लेकर शिव की नगरी काशी में गजब का उत्साह है। अस्सी से राजघाट के बीच जगह-जगह संगीतमय कार्यक्रम हो रहे हैं।  पढ़ें हर अपडेट...
 

विज्ञापन
Varanasi Dev Deepawali 2022 Live Dev Diwali Celebration Deep Daan at Ganga Ghat Kashi Vishwanath News in Hindi
दशाश्वमेध घाट का नजारा - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

08:04 PM, 07-Nov-2022

महिलाएं, बच्चे और युवा घाटों पर दीप सजाने के लिए उतरे

परंपराओं को जीवंत रखने वाली उत्सवधर्मी काशी में सोमवार दोपहर बाद ही दीपोत्सव के लिए लाखों की भीड़ गंगा तट की ओर चल पड़ी। शाम होने से पहले ही घाटों की सीढ़ियां आस्थावानों से खचाखच भर गईं।  पूरे उत्साह के साथ महिलाएं, बच्चे और युवा घाटों पर दीप सजाने के लिए उतरे। सुरसरि के घाटों पर कहीं स्वास्तिक तो कहीं ऊं नम: शिवाय तो कहीं हर-हर महादेव के स्लोगन दीपों की अल्पनाओं में प्रज्ज्वलित हुए।
 
07:15 PM, 07-Nov-2022

 गंगा, गोमती, वरुणा और असि के किनारे सजी दीपमालिकाएं

सोमवार की शाम को पंचगंगा घाट पर जैसे ही हजारा दीप प्रज्ज्वलित हुआ, गंगा के किनारे साढ़े सात किलोमीटर का तट भी एक-एक करके जगमग हो उठा। अर्द्धचंद्राकार घाटों पर चंद्रहार की तरह दीपक झिलमिलाने लगे। पर्यटकों ने इस अलौकिक नजारे को देखा तो बस देखते ही रह गए। गंगा की लहरों पर सतरंगी इंद्रधनुष आकाश से उतर आया।  शहर से लेकर गांव और पंचक्रोशी का परिक्रमा पथ पर दीपों के प्रकाश से दैदीप्यमान हो उठे। कुंड, सरोवर, तालाब और मंदिरों में भी दीप जलाए गए। 
विज्ञापन
06:53 PM, 07-Nov-2022

पीएम मोदी ने दी देव दीपावली की बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट किया- भारत की प्राचीन संस्कृति, अध्यात्म और परंपरा के प्रतीक पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। पवित्र स्नान और दीपदान से जुड़ा यह अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।
06:51 PM, 07-Nov-2022

लोकल से ग्लोबल हो चुकी है देव दीपावली 

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद देव दीपावली को ऐतिहासिक बनाने के लिए डाक विभाग ने विशेष पहल की है। देव दीपावली, काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही गंगा आरती पर विशेष आवरण और विरुपण चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने जारी किया।   प्रधान डाकघर विश्वेश्वरगंज में चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि काशी की देव दीपावली अब लोकल से ग्लोबल हो चुकी है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के नव्य-भव्य स्वरूप ने सभी को आकर्षित किया है। गंगा घाटों पर गंगा आरती की शोभा देखते बनती है। इन सभी पर विशेष आवरण व विशेष विरूपण जारी होने से वाराणसी की संस्कृति, परंपरा और धरोहर का और भी तेजी से देश-विदेश में प्रचार-प्रसार होगा। 
06:39 PM, 07-Nov-2022

दशाश्वमेध घाट पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

काशी के घाटों पर जले दीप - फोटो : एएनआई
काशी के प्रमुख घाटों में से एक दशाश्वमेध घाट पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। देव दीपावली का मुख्य कार्यक्रम राजघाट पर हो रहा है। चेत सिंह घाट पर लेजर शो शुरू हो गया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के सामने गंगा पार रेती पर आतिशबाजी शुरू होने वाली है।  
06:36 PM, 07-Nov-2022

10 लाख से ज्यादा दीपों का अलौकिक एवं नयनाभिराम दृश्य

वाराणसी में देवदीपावली - फोटो : अमर उजाला
काशी के गंगा घाटों पर सोमवार शाम मानो पूरा देवलोक उतर आया। देवदीपावली महोत्सव दीपों के प्रकाश से प्रदीप्त गंगा के अप्रतिम सौंदर्य को निहारने के लिए देश-दुनिया से लाखों लोग जुटे। घाटों को एकाकार करते 10 लाख से ज्यादा दीपों का अलौकिक एवं नयनाभिराम दृश्य कैमरों में कैद करने के लिए पर्यटकों में होड़ रही।  शाम चार बजते ही ऐसा लगा मानों, पूरा शहर गंगा घाटों की ओर उमड़ पड़ा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:22 PM, 07-Nov-2022

गंगा घाटों पर  स्वर्णिम आभा

सूरज ढलने के तुरंत बाद काशी के गले में चंद्रहार सी सुशोभित गंगा घाटों पर अद्भुत दृश्य उभर कर आया। शंखनाद के स्वरों और घंटे-घड़ियालों की घनघनाहट के बीच सिर्फ  नमो से अस्सी घाट तक 10 लाख से भी अधिक दीपक जगमगा उठे। गंगा घाट के अलावा वरुण नदी और सभी धार्मिक कुंड, तालाब और मंदिरों में दीपों से सजावट की गई।
05:26 PM, 07-Nov-2022

काशी की विभूतियों को किया जाएगा याद

देव दीपावली समितियों ने भी दीपावली की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समितियों ने निर्णय लिया है कि काशी से जुड़े महान सपूतों को पहला दीप अर्पित करेंगे। अस्सी घाट पर महामना मदन मोहन मालवीय, तुलसी घाट पर गोस्वामी तुलसीदास, हरिश्चंद्र घाट पर डोम राजा, सिंधिया घाट पर तैलंग स्वामी और स्वामी विवेकानंद जैसी विभूतियों के चित्र लगाए जाएंगे। इसके अलावा संगीतकार भारत रत्न पं रविशंकर, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, पद्मविभूषण पं किशन महाराज, पद्मविभूषण गिरिजा देवी, पद्मभूषण पं राजन मिश्रा, साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद, मुंशी प्रेमचंद के भी चित्र लगेंगे।
05:01 PM, 07-Nov-2022

शहर में छह जगह से होगा लाइव प्रसारण

देव दीपावली पर विश्व प्रसिद्ध काशी के घाट की आरती और सजावट शहर के कई स्थानों से सजीव देखा जा सकेगा। सरकार ने इसके लिए छह प्रमुख स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं के लिए रियल टाइम आरती देखने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए छह जगहों का चयन भी भक्तों की अधिकता व आवागमन की दृष्टि से किया गया है। यह स्थान अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, राजघाट, गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग व वाराणसी कैंट स्टेशन हैं। 
04:57 PM, 07-Nov-2022

देव दीपावली देश के अमर जवानों को समर्पित 

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से अमर शहीद ज्योति की अनुकृति तैयार है। देव दीपावली देश के अमर जवानों को समर्पित रहेगी। गंगोत्री सेवा समिति की ओर से 108 किलो अष्टधातु की गंगा प्रतिमा का 108 किलो फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। चेतसिंह घाट पर थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए गंगा अवतरण और देव दीपावली की कहानी दर्शाई जाएगी। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed