{"_id":"6ab2637392fad1961304ce45","slug":"aligarh-history-sheeter-welcomed-with-fireworks-king-is-back-video-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जेल से छूटने पर आतिशबाजी से स्वागत, किंग इज बैक वीडियो वायरल, हिस्ट्रीशीटर और बेटे पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जेल से छूटने पर आतिशबाजी से स्वागत, किंग इज बैक वीडियो वायरल, हिस्ट्रीशीटर और बेटे पर केस दर्ज
Tue, 22 Sep 2026 04:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:46 PM IST
सार
अलीगढ़ में गोकशी के कई मामलों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर शफीक का जेल से लौटने पर काफिले और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया, बेटे बिलाल ने किंग इज बैक लिखकर वीडियो वायरल किया। तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शफीक एक साल पहले जिला बदर किया गया था।
विज्ञापन
जेल से छूटने पर आतिशबाजी से स्वागत
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जेल से छूटकर घर पहुंचे हिस्ट्रीशीटर शफीक का शनिवार की रात समर्थकों ने गाड़ियों के काफिले और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। पुख्तागढ़ी मस्जिद के निकट से समर्थक जुलूस के रूप में उसे घर तक लेकर पहुंचे। मामले में शफीक और उसके बेटे बिलाल के नाम मुकदमा दर्ज किया गय है। शफीक गोकशी के कई मामलों में आरोपी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार करीब एक साल पहले उसे जिला बदर किया गया था और बाद में जेल भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। शफीक के बेटे ने पिता की फोटो और काफिले का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कैप्शन में किंग इज बैक लिखा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
विज्ञापन
सीओ अतरौली अनिवेश कुमार ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। भानपाड़ा चौकी इंचार्ज विकास चंद्र शर्मा ने शफीक और उसके बेटे बिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन