Dev Deepawali 2022: गंगा का अर्धचंद्राकार किनारा दैवीय आभा से दमका, लाखों दीपों से सजी शिव की नगरी
{"_id":"6368cef4b45ce91fd95449be","slug":"dev-deepawali-2022-live-celebration-in-varanasi-ganga-ghat-kashi-vishwanath-dham-read-all-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Dev Deepawali 2022: गंगा का अर्धचंद्राकार किनारा दैवीय आभा से दमका, लाखों दीपों से सजी शिव की नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 07 Nov 2022 09:03 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:03 PM IST
खास बातें
Dev Deepawali 2022 Varanasi Ganga Ghat Kashi Vishwanath Dham Live: जिसने भी छुआ वो स्वर्ण हुआ, सब कहे मुझे मैं पारस हूं। मेरा जन्म महाश्मशान, मगर मैं जिंदा शहर बनारस हूँ। चंद्रशेखर गोस्वामी की बनारस पर इस लाइन को हर काशीवाशी ने अपना वाट्सएप स्टेटस तो जरूर ही लगाया होगा। काशी को ‘सात वार नौ त्यौहार‘ का शहर कहा जाता है। फिलहाल यह शहर आज साल के अपने आखिरी महापर्व देव दीपावली को मना रहा है। देव दीपावली को लेकर शिव की नगरी काशी में गजब का उत्साह है। अस्सी से राजघाट के बीच जगह-जगह संगीतमय कार्यक्रम हो रहे हैं। पढ़ें हर अपडेट...
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट का नजारा
- फोटो : एएनआई
लाइव अपडेट
08:04 PM, 07-Nov-2022
महिलाएं, बच्चे और युवा घाटों पर दीप सजाने के लिए उतरे
परंपराओं को जीवंत रखने वाली उत्सवधर्मी काशी में सोमवार दोपहर बाद ही दीपोत्सव के लिए लाखों की भीड़ गंगा तट की ओर चल पड़ी। शाम होने से पहले ही घाटों की सीढ़ियां आस्थावानों से खचाखच भर गईं। पूरे उत्साह के साथ महिलाएं, बच्चे और युवा घाटों पर दीप सजाने के लिए उतरे। सुरसरि के घाटों पर कहीं स्वास्तिक तो कहीं ऊं नम: शिवाय तो कहीं हर-हर महादेव के स्लोगन दीपों की अल्पनाओं में प्रज्ज्वलित हुए।07:15 PM, 07-Nov-2022
गंगा, गोमती, वरुणा और असि के किनारे सजी दीपमालिकाएं
सोमवार की शाम को पंचगंगा घाट पर जैसे ही हजारा दीप प्रज्ज्वलित हुआ, गंगा के किनारे साढ़े सात किलोमीटर का तट भी एक-एक करके जगमग हो उठा। अर्द्धचंद्राकार घाटों पर चंद्रहार की तरह दीपक झिलमिलाने लगे। पर्यटकों ने इस अलौकिक नजारे को देखा तो बस देखते ही रह गए। गंगा की लहरों पर सतरंगी इंद्रधनुष आकाश से उतर आया। शहर से लेकर गांव और पंचक्रोशी का परिक्रमा पथ पर दीपों के प्रकाश से दैदीप्यमान हो उठे। कुंड, सरोवर, तालाब और मंदिरों में भी दीप जलाए गए।
विज्ञापन
06:53 PM, 07-Nov-2022
पीएम मोदी ने दी देव दीपावली की बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट किया- भारत की प्राचीन संस्कृति, अध्यात्म और परंपरा के प्रतीक पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। पवित्र स्नान और दीपदान से जुड़ा यह अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।06:51 PM, 07-Nov-2022
लोकल से ग्लोबल हो चुकी है देव दीपावली
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद देव दीपावली को ऐतिहासिक बनाने के लिए डाक विभाग ने विशेष पहल की है। देव दीपावली, काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही गंगा आरती पर विशेष आवरण और विरुपण चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने जारी किया। प्रधान डाकघर विश्वेश्वरगंज में चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि काशी की देव दीपावली अब लोकल से ग्लोबल हो चुकी है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के नव्य-भव्य स्वरूप ने सभी को आकर्षित किया है। गंगा घाटों पर गंगा आरती की शोभा देखते बनती है। इन सभी पर विशेष आवरण व विशेष विरूपण जारी होने से वाराणसी की संस्कृति, परंपरा और धरोहर का और भी तेजी से देश-विदेश में प्रचार-प्रसार होगा।
06:39 PM, 07-Nov-2022
दशाश्वमेध घाट पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
काशी के घाटों पर जले दीप
- फोटो : एएनआई
06:36 PM, 07-Nov-2022
10 लाख से ज्यादा दीपों का अलौकिक एवं नयनाभिराम दृश्य
वाराणसी में देवदीपावली
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
06:22 PM, 07-Nov-2022
गंगा घाटों पर स्वर्णिम आभा
सूरज ढलने के तुरंत बाद काशी के गले में चंद्रहार सी सुशोभित गंगा घाटों पर अद्भुत दृश्य उभर कर आया। शंखनाद के स्वरों और घंटे-घड़ियालों की घनघनाहट के बीच सिर्फ नमो से अस्सी घाट तक 10 लाख से भी अधिक दीपक जगमगा उठे। गंगा घाट के अलावा वरुण नदी और सभी धार्मिक कुंड, तालाब और मंदिरों में दीपों से सजावट की गई।
05:26 PM, 07-Nov-2022
काशी की विभूतियों को किया जाएगा याद
देव दीपावली समितियों ने भी दीपावली की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समितियों ने निर्णय लिया है कि काशी से जुड़े महान सपूतों को पहला दीप अर्पित करेंगे। अस्सी घाट पर महामना मदन मोहन मालवीय, तुलसी घाट पर गोस्वामी तुलसीदास, हरिश्चंद्र घाट पर डोम राजा, सिंधिया घाट पर तैलंग स्वामी और स्वामी विवेकानंद जैसी विभूतियों के चित्र लगाए जाएंगे। इसके अलावा संगीतकार भारत रत्न पं रविशंकर, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, पद्मविभूषण पं किशन महाराज, पद्मविभूषण गिरिजा देवी, पद्मभूषण पं राजन मिश्रा, साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद, मुंशी प्रेमचंद के भी चित्र लगेंगे।
05:01 PM, 07-Nov-2022
शहर में छह जगह से होगा लाइव प्रसारण
देव दीपावली पर विश्व प्रसिद्ध काशी के घाट की आरती और सजावट शहर के कई स्थानों से सजीव देखा जा सकेगा। सरकार ने इसके लिए छह प्रमुख स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं के लिए रियल टाइम आरती देखने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए छह जगहों का चयन भी भक्तों की अधिकता व आवागमन की दृष्टि से किया गया है। यह स्थान अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, राजघाट, गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग व वाराणसी कैंट स्टेशन हैं।
04:57 PM, 07-Nov-2022
देव दीपावली देश के अमर जवानों को समर्पित
दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से अमर शहीद ज्योति की अनुकृति तैयार है। देव दीपावली देश के अमर जवानों को समर्पित रहेगी। गंगोत्री सेवा समिति की ओर से 108 किलो अष्टधातु की गंगा प्रतिमा का 108 किलो फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। चेतसिंह घाट पर थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए गंगा अवतरण और देव दीपावली की कहानी दर्शाई जाएगी।