फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raided gambling den in Singhali forest, arrested 11 gamblers from city and rural areas, seized Rs 11.56 lakh

सिंघाली के जंगल में सजा था जुए का अड्डा: पुलिस की दबिश में 11 जुआरी धराए; 11.56 लाख जब्त

Tue, 22 Sep 2026 04:48 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 04:48 PM IST
सार

जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर दबिश देकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
raided gambling den in Singhali forest, arrested 11 gamblers from city and rural areas, seized Rs 11.56 lakh
जंगल में जुए के फड़ पर छापा,11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की जप्ती

विस्तार

कोरबा जिला में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर दबिश देकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 11 लाख 56 हजार 500 रुपये से अधिक की सामग्री जप्त की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिंघाली के जंगल में बड़ी संख्या में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि शहर और ग्रामीण इलाके के जुआरी इस फड़ में बैठते थे, जहां जंगल में तिरपाल लगाकर जुआ खेला जा रहा था। सूचना पर थाना बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर जंगल में छापा मारा। पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से जप्ती की कार्रवाई की। जप्त संपत्ति में नगद रकम 74 हजार 500 रुपये, 14 एंड्रॉइड और 01 की-पैड मोबाइल फोन जिसकी कीमत 2 लाख 82 हजार रुपये है, तथा बुलेट और स्कूटी सहित 15 मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है, शामिल है। कुल जुमला जप्ती 11 लाख 56 हजार 500 रुपये की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में शिवमोहन सिंग 50 वर्ष शांतिनगर बालकोनगर, अमित कुमार श्रीवास्तव 48 वर्ष कैलाशनगर बालकोनगर, सफिक खान 25 वर्ष चिमनी भट्टा मानिकपुर, संजू कुमार साहू 27 वर्ष धोबी मोहल्ला बांकीमोंगरा, ईश्वरी साहू 37 वर्ष कुदरीपारा बांकीमोंगरा, विजय कुमार 52 वर्ष शांतिनगर बांकीमोंगरा, हेमंत बहादुर कार्की 50 वर्ष सुराकछार बांकीमोंगरा, सुमीत यादव 28 वर्ष गेवरा बस्ती कुसमुंडा, अभिमन्यु सिंग 35 वर्ष तुलसीनगर कोतवाली, सुरेंद्र चौहान 39 वर्ष भदरापारा बालकोनगर और राजू नाहक 33 वर्ष शांतिनगर बांकीमोंगरा शामिल हैं।


पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुए के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। जंगल में तिरपाल लगाकर चल रहे इस फड़ के भंडाफोड़ के बाद क्षेत्र में जुआरियों में दहशत का माहौल है।

जंगल में जुए के फड़ पर छापा,11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की जप्ती

जंगल में जुए के फड़ पर छापा,11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की जप्ती

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed