फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:00 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 13 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

06:12 AM, 13-Sep-2026

जेन जी भाषा से सशक्त हो रही हिंदी: संवाद में बोले बुद्धिजीवी- बदलाव के साथ मूल जानना जरूरी; हुई सार्थक चर्चा

अमर उजाला कार्यालय में ‘कैसे बदल रही युवाओं और जेन जी की हिंदी’ विषय पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि जेन जी की भाषा से हिंदी नए शब्दों और प्रयोगों के साथ सशक्त हो रही है। बदलाव भाषा की स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन इसके साथ हिंदी के मूल स्वरूप, शब्दों और व्याकरण की जानकारी होना भी जरूरी है। और पढ़ें
06:11 AM, 13-Sep-2026

वर्ल्ड पैरा शूटिंग चैंपियनशिप: वाराणसी की सुमेधा ने दक्षिण कोरिया में लहराया परचम, 18 साल बाद भारत ने जीता रजत

वाराणसी के मानस नगर निवासी सुमेधा पाठक के प्रदर्शन से भारत ने 18 साल बाद वर्ल्ड पैरा निशानेबाजी की पी-2 टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। सुमेधा अपने घर में बने शूटिंग रेंज पर रोज 10 मीटर पिस्टल का अभ्यास करती हैं। टीम स्पर्धा में सुमेधा समेत तीन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। और पढ़ें
विज्ञापन
06:04 AM, 13-Sep-2026

राष्ट्रीय लोक अदालत: 5.58 लाख वाद निस्तारित, 19.84 करोड़ की वसूली; जिला जज ने पारिवारिक विवादों पर चिंता जताई

वाराणसी में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान 5.58 लाख वादों का निस्तारण किया गया और 19.84 करोड़ रुपये की वसूली हुई। इस दौरान आठ दंपतियों के बीच सुलह कराकर उन्हें फिर साथ भेजा गया। जनपद न्यायाधीश ने बढ़ते पारिवारिक विवादों पर चिंता जताते हुए कहा कि परिवार समाज की मूल इकाई है, इसे बचाने के लिए प्रयास जरूरी हैं। और पढ़ें
06:01 AM, 13-Sep-2026

राष्ट्रीय लोक अदालत: दीवानी में दिखा मेले जैसा नजारा, 6.76 लाख मामलों का हुआ निस्तारण; वादकारियों को मिली राहत

राष्ट्रीय  लोक अदालत में वर्चुअल न्यायालय के माध्यम से 1.53 लाख मोटर वाहन चालानों का भी निपटारा हुआ। विभिन्न बैंकों के 1,341 मुकदमा-पूर्व मामलों में करीब 11.98 करोड़ रुपये का समझौता हुआ। और पढ़ें
05:56 AM, 13-Sep-2026

17 सितंबर को काशी से निकलेगी बाइक यात्रा: 16 जिलों, 71 विधानसभा क्षेत्रों और 31168 बूथों तक पहुंचेंगे; तैयारी

आगामी 17 सितंबर को वाराणसी से बाइक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा 16 जिलों, 71 विधानसभा क्षेत्रों और 31,168 बूथों तक पहुंचेगी। 10 नदियों के जल से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक करने के बाद यात्रा शुरू होगी। इसकी जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी गई है। यात्रा के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क को मजबूत करने का प्रयास होगा। और पढ़ें
05:55 AM, 13-Sep-2026

सीडीएस व एनडीए की परीक्षा आज: पहली बार लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर करेंगे निगरानी, शामिल होंगे 15329 अभ्यर्थी

यूपीएससी की ओर से आज आठ केंद्रों पर सीडीएस और 11 केंद्रों पर एनडीए की लिखित परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाओं में कुल 15329 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली बार परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ सेना के जवान भी लगाए जाएंगे। केंद्रों पर सघन जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:55 AM, 13-Sep-2026

सरयू का जलस्तर घटा: देवारा के 14 गांवों के संपर्क मार्ग डूबे, बाढ़ चौकियों पर ताले; यहां सिर्फ एक होमगार्ड था

सरयू का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन आजमगढ़ के देवारा क्षेत्र में बाढ़ की परेशानी बरकरार है। 14 गांवों के संपर्क मार्ग अब भी पानी में डूबे हैं और करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित है। बाढ़ चौकियों की व्यवस्था भी सवालों में है। सहदेवगंज चौकी पर सिर्फ एक होमगार्ड मौजूद मिला, जबकि कई चौकियों पर ताले लटके मिले।

और पढ़ें
05:53 AM, 13-Sep-2026

बीएचयू में जेन-जेड चौपाल: जंतर-मंतर धरना, दालमंडी तोड़फोड़ का उठाया मुद्दा; सरकार पर नेहा बोरा का सियासी तंज

बीएचयू के संगीत मंच-कला संकाय सभागार में आयोजित जेन-जेड चौपाल में युवाओं ने जंतर-मंतर के धरने और दालमंडी में तोड़फोड़ का मुद्दा उठाया। आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने कहा कि युवा सरकार को समाज और शैक्षणिक संस्थानों से बेदखल करेंगे। चौपाल में युवाओं ने मौजूदा सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा की। और पढ़ें
05:51 AM, 13-Sep-2026

कमरे में मिली यूरोलॉजिस्ट की लाश: हेरिटेज मेडिकल कॉलेज थे तैनात, डॉक्टर आवास पर पहुंची पुलिस; फॉरेंसिक जांच

हेरिटेज मेडिकल कॉलेज भदवर के यूरोलॉजिस्ट डॉ. गौतम शुभंकर की डॉक्टर आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे से सिरिंज और एनेस्थीसिया की खाली शीशी मिली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। और पढ़ें
03:03 AM, 13-Sep-2026

नेपाल त्रासदी : अपनों के इंतजार में पथराईं आंखें, अब टूटने लगी उम्मीद

मोबाइल की घंटी बजती है तो घर के लोग सहम जा रहे हैं। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed