फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shanta Kumar turns 92; says he gave up posts for the sake of principles.

Kangra News: 92 वर्ष के हुए शांता कुमार, बोले-सिद्धांतों के लिए छोड़े पद, अब राजनीतिक इच्छा नहीं

Sun, 13 Sep 2026 08:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
Shanta Kumar turns 92; says he gave up posts for the sake of principles.
जन्मदिन पर शांता कुमार को बधाई देते सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, भाजपा नेता विनय शर्मा और अन्य। -स
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार 92 वर्ष के हो गए हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक सफर में हमेशा सिद्धांतों के लिए बड़े पदों का त्याग किया है और अब जीवन के इस पड़ाव पर उनकी कोई राजनीतिक इच्छा शेष नहीं है।
विज्ञापन

शांता कुमार ने अपने जन्मदिन पर छह दशक से अधिक लंबे राजनीतिक सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उनके 60 साल से ज्यादा के राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा सिद्धांतों और सत्य की राजनीति को सर्वोपरि रखा है। अपने उसूलों पर कायम रहने के लिए उन्हें दो बार मुख्यमंत्री और एक बार केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ना पड़ा, लेकिन इसका उन्हें कभी कोई अफसोस नहीं हुआ। सच को बचाने के लिए उन्होंने सत्ता छोड़ी, लेकिन सत्य का दामन कभी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज के दौर में राजनीति लगातार मूल्यहीन होती जा रही है और इसे रोकना देश की सबसे बड़ी जरूरत है। स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों से प्रेरित होकर उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए अंतोदय योजना की शुरुआत की थी। अब जीवन के इस पड़ाव पर उनकी कोई राजनीतिक इच्छा नहीं बची है। पिछले साल उन्होंने पालमपुर में भाजपा उम्मीदवार की जीत की अंतिम इच्छा जताई थी, लेकिन इस बार वह राजनीति के बजाय केवल विवेकानंद ट्रस्ट के माध्यम से जनसेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईमेल भेजकर बधाई दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, डॉ. राजीव भारद्वाज, सुरेश कश्यप, विधायक विपिन सिंह परमार, आशीष बुटेल, हंसराज, भाजपा नेता त्रिलोक कपूर, विनय शर्मा, रमेश धवाला, प्रवीन कुमार, अर्जुन ठाकुर, जिया लाल, अरविंद शर्मा, मोनिका शर्मा, किरण धीमान, ललित शर्मा, मीनू कुमार और अजय शर्मा सहित तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फोन पर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed