फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain many Workers Injured After Wall Collapses During Demolition Missing Safety Gear Sparks Concern

उज्जैन: मकान तोड़ते समय भरभराकर ढही दीवार, मलबे में दबे मजदूर; बिना सेफ्टी गियर काम कर रहे तीन लोग घायल

Sun, 13 Sep 2026 08:15 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sun, 13 Sep 2026 08:15 AM IST
सार

उज्जैन के उर्दूपुरा में पुराने मकान को तोड़ते समय अचानक दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के दौरान छह से सात मजदूर काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। एक मजदूर को फ्रैक्चर हुआ है, जबकि महिला को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Ujjain many Workers Injured After Wall Collapses During Demolition Missing Safety Gear Sparks Concern
उज्जैन में बड़ा हादसा टला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के उर्दूपुरा स्थित रस्सी गली में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कमल सांखला के पुराने मकान को नए निर्माण के लिए डिस्मेंटल (तोड़ने) का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे के नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए। हादसे के वक्त मौके पर करीब 6 से 7 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 3 मजदूर मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन




चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू, अस्पताल पहुंचाया
दीवार गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर एकत्र हुए और मलबे को हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों में सुनीता, गोविंद और राजू शामिल हैं। घटना के ठीक सामने रहने वाले शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने अपनी टीम के साथ तुरंत मदद पहुंचाई और घायलों को उपचार के लिए चरक भवन स्थित जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


एक ही परिवार के सदस्य, एक को फ्रैक्चर
हादसे में घायल मजदूर एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ स्थानीय हैं और कुछ रतलाम से यहां मजदूरी व मिस्त्री का काम करने आए थे। सीएसपी पुष्पा प्रजापति के अनुसार, हादसे में दो पुरुष और एक महिला घायल हुए हैं। डॉक्टरों द्वारा कराए गए एक्स-रे में एक मजदूर को हाथ-पैर में फ्रैक्चर आया है, जबकि महिला मजदूर को हल्की चोटें लगी हैं। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का हाफ एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां

बिना सेफ्टी गियर के हो रहा था काम, जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि मौके पर मजदूर बिना किसी सुरक्षा (सेफ्टी) उपकरण के काम कर रहे थे, जिसके कारण दीवार गिरते ही वे सीधे इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही जीवाजीगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed