फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Para Shooting Championship Varanasi Sumedha shines in South Korea India wins silver after 18 years

वर्ल्ड पैरा शूटिंग चैंपियनशिप: वाराणसी की सुमेधा ने दक्षिण कोरिया में लहराया परचम, 18 साल बाद भारत ने जीता रजत

Sun, 13 Sep 2026 06:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 13 Sep 2026 06:11 AM IST
सार

वाराणसी के मानस नगर निवासी सुमेधा पाठक के प्रदर्शन से भारत ने 18 साल बाद वर्ल्ड पैरा निशानेबाजी की पी-2 टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। सुमेधा अपने घर में बने शूटिंग रेंज पर रोज 10 मीटर पिस्टल का अभ्यास करती हैं। टीम स्पर्धा में सुमेधा समेत तीन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
World Para Shooting Championship Varanasi Sumedha shines in South Korea India wins silver after 18 years
वाराणसी की सुमेधा ने दक्षिण कोरिया में लहराया परचम। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी के मानस नगर कॉलोनी निवासी सुमेधा पाठक ने दक्षिण कोरिया में आयोजित वर्ल्ड पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 18 साल बाद पी-2 स्पर्धा में रजत पदक दिलाया। 10 मीटर पिस्टल की टीम स्पर्धा में भारतीय महिला टीम ने पहली बार रजत पदक हासिल कर इतिहास रचा। प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया के चेंगवान शहर में सात से 15 सितंबर तक आयोजित हुई।

विज्ञापन


भारतीय टीम में सुमेधा पाठक के साथ दिल्ली की भक्ति शर्मा और अजमेर की सृष्टि अरोड़ा शामिल थीं। टीम स्पर्धा में ईरान ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारत को रजत और चीन को कांस्य पदक मिला। सुमेधा के पिता ब्रजेश चंद्र पाठक ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए उनकी बेटी को छह वर्ष तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन

सुमेधा इससे पहले पेरू और यूएई में आयोजित वर्ल्ड पैरा शूटिंग प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने से चूक गई थीं। लगातार प्रयास के बाद तीसरे मौके पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।

सुमेधा की इस सफलता को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रजत पदक जीतने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वह जापान में होने वाले एशियन गेम्स में पदक पर निशाना साधने की तैयारी करेंगी। एशियन गेम्स का आयोजन 14 से 24 अक्तूबर तक प्रस्तावित है। इसमें सुमेधा 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय चुनौती पेश करेंगी।

सुमेधा के प्रदर्शन ने वाराणसी के खेल जगत में भी नई उम्मीद जगाई है। पैरा शूटिंग जैसे खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने न केवल भारतीय टीम को पदक दिलाया, बल्कि लंबे अंतराल के बाद इस स्पर्धा में देश की वापसी भी दर्ज कराई। परिवार के मुताबिक, अब उनकी नजर एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन और पदक हासिल करने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed