फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Yellow Alert in 29 Districts, Rain Likely in Southeast Rajasthan Till September 16

मानसून अपडेट: राजस्थान में आज 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, दक्षिण-पूर्व में 16 सितंबर तक बरसेंगे बादल

Sun, 13 Sep 2026 08:03 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sun, 13 Sep 2026 08:03 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय है। 29 जिलों में यलो अलर्ट के बीच कई इलाकों में बारिश हुई। दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में 16 सितंबर तक बारिश, पश्चिमी जिलों में गर्मी बढ़ेगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Yellow Alert in 29 Districts, Rain Likely in Southeast Rajasthan Till September 16
राजस्थान का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर करीब दो इंच तक पानी बरसा, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर शहर में करीब एक महीने बाद हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर 16 सितंबर तक जारी रह सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में अगले सप्ताह के अंत से मानसून की विदाई का चरण शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में 46 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा बांसवाड़ा, झालावाड़, प्रतापगढ़, उदयपुर, जयपुर, राजसमंद, सीकर, नागौर, पाली, कोटा, डूंगरपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां और अजमेर में भी कई जगहों पर करीब एक इंच तक बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर में शनिवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। जयपुर में भी शास्त्री नगर, बनीपार्क, विद्याधर नगर, अजमेरी गेट और जेएलएन मार्ग सहित कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। बारिश के बाद राजधानी के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढें- राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून: जयपुर-भरतपुर समेत 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; 15 सितंबर तक रहेगा दौर
जोधपुर में एक महीने बाद बरसे बादल

पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अगस्त और सितंबर की शुरुआत में बारिश कम होने से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। मानसून के दोबारा सक्रिय होने के बाद शनिवार को जोधपुर शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। करीब एक महीने बाद हुई इस बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
हालांकि जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में पश्चिमी हवाएं तेज होने से गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 2-3 दिन बारिश का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा और राजगढ़ से होते हुए मध्य भारत की ओर सक्रिय लो-प्रेशर सिस्टम से जुड़ी है। यह सिस्टम दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से राजस्थान में अगले 2-3 दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने की उम्मीद है।

सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश
इस मानसून सीजन में राजस्थान में बारिश अभी भी सामान्य से पीछे है। 1 जून से अब तक राज्य में औसतन 410.1 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है, जबकि इस बार 304.9 मिमी बारिश हुई है। यानी प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 26 फीसदी कम बारिश हुई है।


अब मानसून की विदाई की भी तैयारी
राजस्थान में एक तरफ दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश का दौर जारी है, वहीं पश्चिमी जिलों में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में अगले सप्ताह के आखिरी से मानसून की विदाई का चरण शुरू होने की संभावना है।
ऐसे में अगले कुछ दिन प्रदेश के लिए अहम हैं। दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश जारी रहने और पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ने से राज्य में एक साथ बारिश और गर्मी दोनों का असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed