फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 04 Mar 2026 11:30 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 4 March 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:21 PM, 04-Mar-2026

Hardoi: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की मेडिकल कॉलेज में मौत

बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया चौराहा के पास  वृद्ध को पीछे से बाइक सवार तीन लोगों ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन एंबुलेंस से उनको मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें
11:21 PM, 04-Mar-2026

Hardoi: रंग लगाने के बाद चाची ने बुलाई पुलिस फिर युवक ने फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी

शहर के चौहान थोक पूर्वी में रंग लगाने के बाद पड़ोस की चाची ने पुलिस बुला ली। इससे नाराज युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बुधवार दोपहर बात की है। शहर के चौहान थोक पूर्वी निवासी मनीष (22) मजदूरी करते थे। और पढ़ें
विज्ञापन
11:20 PM, 04-Mar-2026

Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, चचेरा भाई घायल

गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लाइन पर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के पदम विलापुर के पास मंगलवार की रात बाइक सवार अधेड़ समेत दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। और पढ़ें
11:13 PM, 04-Mar-2026

हापुड़ में हादसे: गढ़, बहादुरगढ़ और पिलखुवा में दर्दनाक हादसे, महिला समेत चार की मौत; कई यात्री हुए घायल

हापुड़ जिले में होली के दिन कई सड़क हादसे हुए हैं। हादसों में एक महिला समेच चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल की मौत हो गई। और पढ़ें
11:08 PM, 04-Mar-2026

होली पर दर्दनाक हादसा: ईंटों के चट्टे में घुसी अनियंत्रित बाइक, दो दोस्तों की हुई मौत और एक की हालत गंभीर

थाना जमनापार के गांव लौहवन निवासी तीन दोस्त गोविन्द, संकी और अनिकेत अपनी  बाइक से मथुरा से आगरा की ओर जा रहे थे। फरह थाना क्षेत्र में महुअन टोल के पास शेरे पंजाब होटल के सामने तीन दोस्तों की बाइक सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से अनियंत्रित होकर घुस गई। और पढ़ें
11:04 PM, 04-Mar-2026

Etawah: पति से विवाद के बाद महिला बेटी समेत कुएं में कूदी, बेटी की मौत, मां को ग्रामीणों ने जीवित निकाला

होली के दिन लालपुरा गांव में बुधवार शाम पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला व उसकी बेटी ने 60 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। बेटी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बेटी का पुलिस व फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने चार घंटे रेस्क्यू कर बाहर निकाला। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:56 PM, 04-Mar-2026

Etawah Accident: बेकाबू कार हादसे का शिकार हुई, पांच लोग घायल

भरथना थाना क्षेत्र के गांव निनावा के सामने इटावा कन्नौज हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। जिससे कार में सवार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। और पढ़ें
10:51 PM, 04-Mar-2026

इटावा: अखिलेश यादव और डिंपल ने कार्यकर्ताओं संग खेल होली

इटावा: अखिलेश यादव और डिंपल ने कार्यकर्ताओं संग खेल होली और पढ़ें
10:43 PM, 04-Mar-2026

Hathras: सासनी के बसगोई-बिर्रा में जमकर ईंट-पत्थर फेंके, फायरिंग से फैली दहशत, एक दर्जन लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज

गांव बिर्रा में होली के दिन दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। साथ ही ईट-पत्थर भी फिंके। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। एक पक्ष के लोगों ने गांव में अन्य गांव से लड़के बुलाकर जमकर मारपीट एवं फायरिंग भी की।  और पढ़ें
10:42 PM, 04-Mar-2026

सासनी के गांव बसगोई व बिर्रा में जमकर फेंके ईंट-पत्थर

सासनी के गांव बसगोई व बिर्रा में जमकर फेंके ईंट-पत्थर और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed