फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bricks and stones thrown in Basgoi-Birra of Sasni

Hathras: सासनी के बसगोई-बिर्रा में जमकर ईंट-पत्थर फेंके, फायरिंग से फैली दहशत, एक दर्जन लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 04 Mar 2026 10:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 04 Mar 2026 10:43 PM IST
सार

गांव बिर्रा में होली के दिन दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। साथ ही ईट-पत्थर भी फिंके। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। एक पक्ष के लोगों ने गांव में अन्य गांव से लड़के बुलाकर जमकर मारपीट एवं फायरिंग भी की। 

विज्ञापन
Bricks and stones thrown in Basgoi-Birra of Sasni
गांव में फिंके ईंट-पत्थर और हाथ में डंडे - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस में सासनी कोतवाली अंतर्गत गांव बसगोई में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके गए। साथ ही हथियार भी चले। इस दौरान दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से आठ लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बसगोई में बच्चा दिलजीत शौच करने के लिए खेत में गया था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों की उससे कहा सुनी हो गई और उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। दिलजीत ने यह घटना अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने मारपीट के बारे में दूसरे पक्ष से पूछा। जिससे दूसरा पक्ष उग्र हो गया और उनके साथ मारपीट करने लगा। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ एवं धारदार हथियार से बार किया गया। जिसमें एक पक्ष से 52 वर्षीय सुखवीर,87 वर्षीय मिहीलाल, 75 वर्षीय हर प्रसाद, 35 वर्षीय गुड़िया, 45 वर्षीय राजकुमार, 52 वर्षीय हरी बाबू 21 वर्षीय राखी ,35 वर्षीय बीना घायल हो गए। दूसरे पक्ष के चार लोग भी घायल हो गए। 
विज्ञापन


इससे गांव में अफरा-तफरी अपनी मच गई। लोग ईट-पत्थरों से बचकर अपने घरों में छुपते  हुए नजर आए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची और गंभीर हालत में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां से एक तरफ के आठ लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि विद्या देवी की तरफ से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव बिर्रा में होली के दिन दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। साथ ही ईट-पत्थर भी फिंके। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। एक पक्ष के लोगों ने गांव में अन्य गांव से लड़के बुलाकर जमकर मारपीट एवं फायरिंग भी की। ग्रामीण पुनीत और हरिओम ने बताया कि गांव में अन्य गांव के इतने लड़के जमा हो गए थे कि दूसरे गांव के लोगों ने गांव में फायरिंग तक की। पुलिस को मौके से चले हुए कारतूस भी मिले। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने गांव से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि एक पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में थाने में बैठकर समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed