फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two people died in a road accident in Jamnapar police station area of Mathura

होली पर दर्दनाक हादसा: ईंटों के चट्टे में घुसी अनियंत्रित बाइक, दो दोस्तों की हुई मौत और एक की हालत गंभीर

Wed, 04 Mar 2026 11:08 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 04 Mar 2026 11:08 PM IST
सार

थाना जमनापार के गांव लौहवन निवासी तीन दोस्त गोविन्द, संकी और अनिकेत अपनी  बाइक से मथुरा से आगरा की ओर जा रहे थे। फरह थाना क्षेत्र में महुअन टोल के पास शेरे पंजाब होटल के सामने तीन दोस्तों की बाइक सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से अनियंत्रित होकर घुस गई।

विज्ञापन
Two people died in a road accident in Jamnapar police station area of Mathura
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली का त्यौहार दो घरों का चिराग उजाड ले गया। बुधवार को हुई सडक दुर्घटना में बाइक के ईंटों के चट्टे से टकराने के कारण दो दोस्तों की जान चली गई जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जमनापार के गांव लौहवन निवासी तीन दोस्त गोविन्द, संकी और अनिकेत अपनी  बाइक से मथुरा से आगरा की ओर जा रहे थे। फरह थाना क्षेत्र में महुअन टोल के पास शेरे पंजाब होटल के सामने तीन दोस्तों की बाइक सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से अनियंत्रित होकर घुस गई। तीनों बाइक से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे टोल चौकी प्रभारी अभिलाख ने एम्बुलेंस की सहायता से तीनों को सीएचसी फरह भिजवाया। गोविंद और संकी की गंभीर हालत देखते हुए, उन दोनों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई जबकि गंभीर रुप से घायल अनिकेत का इलाज चल रहा है। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि मृतक दोनो दोस्तों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed