फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rampur By Election Results : भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना जीते, 33 हजार से ज्यादा वोटों से रजा को हराया

Thu, 08 Dec 2022 06:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Dec 2022 06:03 PM IST
खास बातें

Rampur Vidhan Sabha Bypoll Election Result 2022 Live: रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत का सेहरा भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के सिर बंध गया है।
आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को लगभग 33 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Rampur By Election Results 2022 Live: Rampur Vidhan Sabha Upchunav Result Akash Saxena vs Asim Raza News
rampur - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:36 PM, 08-Dec-2022

भाजपाई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं   

रामपुर से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को 33 हजार से ज्यादा  वोटों के अंतर से हरा दिया है। रामपुर में कमल खिलने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। भाजपाई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं ।      
    
03:31 PM, 08-Dec-2022

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहैल है

रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना बढ़त बनाए हुए हैं, बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहैल है ।       
विज्ञापन
03:08 PM, 08-Dec-2022

लोगों को वोट ही नहीं डालने दिया: आसिम रजा

14,198 वोटों से पिछड़ने के बाद सपा प्रत्याशी आसिम राजा मतगणना स्थल से चले गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में धांधली हुई है। शहर में लोगों को वोट ही नहीं डालने दिया गया। उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
02:59 PM, 08-Dec-2022

14,198 वोटों से आगे भाजपा के आकाश सक्सेना

लगातार पिछड़ने के बाद भाजपा के आकाश सक्सेना अब बढ़त बनाए हुए हैं। 28वें राउंड के बाद अब भाजपा प्रत्याशी सपा के आसिम रजा से 14,198 वोटों से आगे चल रहे हैं।
02:48 PM, 08-Dec-2022

राउंड-26

रामपुर उपचुनाव में 26 राउंड के बाद भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना सपा के प्रत्याशी आसिम रजा से 11,803 वोटों से आगे चल रहे हैं।
02:47 PM, 08-Dec-2022

राउंड-25

रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी 25 राउंड तक गिनती पूरी हो गई है। 25वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा के पछाड़ते हुए 9,065 वोटों की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:31 PM, 08-Dec-2022

21वें राउंड में भाजपा ने सपा को पछाड़ा

21वें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है। 20 राउंड तक सपा के प्रत्याशी आसिम राजा आगे चल रहे थे। 21वें राउंड तक भाजपा को 35,091 और सपा को 31,930 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा ने 3,188 वोटों से बढ़त बना ली है।
02:04 PM, 08-Dec-2022

राउंड-20

20वें राउंड में भाजपा और सपा के बीच वोटों का अंतर बेहद कम हो गया है। 
आकाश सक्सेना (भाजपा) -29,672
आसिम रजा (सपा) -31,106
मतों का अंतर -1,434
01:27 PM, 08-Dec-2022

लगातार आगे चल रही सपा

सपा प्रत्याशी आसिम रजा भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। रामपुर उपचुनाव के नतीजों के लिए 17 राउंड तक वोटों की गिनती पूरी हो गई है। 
01:04 PM, 08-Dec-2022

17 राउंड के बाद सपा 7,627 वोटों से आगे

रामपुर उपचुनाव में 17 राउंड के बाद सपा के प्रत्याशी आसिम रजा भाजपा के आकाश सक्सेना से 7,627 वोटों से आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 27,266 और आकाश सक्सेना को 19,639 वोट मिले हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed