फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Maid makes off with jewelry and cash worth crores from hotelier's home

शिमला: होटल कारोबारी के घर से करोड़ों के गहने-नकदी ले उड़ी नाैकरानी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश

Thu, 10 Sep 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Sep 2026 06:15 AM IST
सार

शिमला के नामी होटल कारोबारी बालजीज के फिंगास्क इस्टेट स्थित निजी आवास से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हो गए। चोरी की यह वारदात सोमवार देर रात अंजाम दी गई।

विज्ञापन
Maid makes off with jewelry and cash worth crores from hotelier's home
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नामी होटल कारोबारी बालजीज के फिंगास्क इस्टेट स्थित निजी आवास से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हो गए। चोरी की यह वारदात सोमवार देर रात अंजाम दी गई। इस वारदात में घर की नौकरानी का ही हाथ होने का अंदेशा है। वह फरार चल रही है। नौकरानी ने पहले खाने में नशीला पदार्थ मिलाया और मालकिन को खिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने कारोबारी रेणु बालजीज की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी नौकरानी समेत इसके साथियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है।

विज्ञापन

वारदात से इलाके में हड़कंप
चोरी की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात रेणु बालजीज घर पर थीं। देर शाम नौकरानी ने उनके लिए खाना बनाया। इस खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। रेणु बालजीज यह खाना खाने के बाद बेहोश हो गईं। इसी बीच घर की अलमारियों के ताले तोड़े गए। गहनों समेत नकदी गायब चोरी कर ली गई। चोरी की इस वारदात में तीन युवकों ने भी नौकरानी का साथ दिया। ये सभी गहने और पैसा लेकर देर रात ही गायब हो गए। मंगलवार सुबह जब रेणु बालजीज होश में आईं तो देखा कि बेडरूम की अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा है। छानबीन की तो पता चला कि करोड़ों रुपये के गहने गायब हैं। इसके बाद कर्मचारियों और परिजनों को इसकी सूचना दी। मंगलवार शाम को सदर थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुश्तैनी गहनों समेत नकदी पर हाथ साफ
पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी गौरवजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। होटल कारोबारी रेणु बालजीज ने बताया कि घर की अलमारियों में कई पुश्तैनी गहने भी थे। ये काफी वजनी और कीमती थे। इसके अलावा सोने-चांदी की चूड़ियां, चेन, अंगूठियां और दूसरे गहने शामिल हैं। ये सब चोरी हो गए हैं। अलमारी में रखी काफी नकदी भी गायब है। कहा कि चोरी हुए सामान की कीमत दो करोड़ रुपये से ज्यादा है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नौकरानी और उसके साथियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाकर नाकेबंदी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed