फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकतरफा प्यार में हैवान बना ओमकार: सड़क पर युवती को लात-घूंसों से पीटा, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किया लहूलुहान

Thu, 10 Sep 2026 06:28 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 10 Sep 2026 06:28 AM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में दुस्साहसिक वारदात सामने आई। एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने सड़क पर खूनी खेल खेला। युवती को लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद पीठ और गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
young man attacked young woman with knife and slit her throat in incident of unrequited love in Agra
सिरफिरे ने युवती पर बोला हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के शास्त्रीपुरम में बुधवार की सुबह शोहदे ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। एक साल से परेशान कर रहे शोहदे ने ड्यूटी पर जा रही युवती को जेसीबी चौराहे पर रोक लिया। जबरन साथ चलने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर बौखला गया और स्कूटी से गिराने के बाद लात-घूंसों से पीटा। चाकू से पीठ-गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। युवती की चीखपुकार सुनकर लोग इकट्ठे हुए तो हमलावर अपने साथी के साथ भाग निकला। युवती घायल हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं।




सिकंदरा क्षेत्र की युवती सर्जिकल सामान बनाने की कंपनी में कार्यरत है। बीकॉम की पढ़ाई भी कर रही है। सुबह तकरीबन 10:30 बजे वह स्कूटी से ऑफिस जा रही थी। क्षेत्र में रहने वाला युवक ओमकार एक साल से दोस्ती का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे पर बाइक आगे लगाकर रोक लिया। वह अपने साथ चलने की कहने लगा। युवती ने मना कर दिया और स्कूटी को आगे निकालने लगी। इस पर ओमकार ने स्कूटी से चाबी निकाल ली।
 
young man attacked young woman with knife and slit her throat in incident of unrequited love in Agra
युवती के गले पर किया चाकू से वार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूटी बंद होने पर युवती ने मोबाइल निकालकर परिजन को कॉल करना चाहा तो ओमकार फिल्मी स्टाइल में अपनी बाइक से उतरा और उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। बौखलाए शोहदे ने चाकू से हमला बोल दिया। उसकी पीठ और गर्दन पर वार करने लगा। युवती ने संघर्ष किया। चीखपुकार सुनकर कुछ लोग जुट गए। यह देखकर आरोपी साथी के साथ बाइक से भाग गया। युवती सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस और युवती के परिजन को सूचना दी। उसे संजय प्लेस स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के गले में टांके लगे हैं।

 
young man attacked young woman with knife and slit her throat in incident of unrequited love in Agra
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस से शिकायत की तो नहीं बचेगी जिंदा
युवती ने बताया कि पिता एक कपड़े की दुकान में नौकरी करते हैं। आरोपी उसे एक वर्ष से परेशान कर रहा है। रास्ते में रोककर दोस्ती का दबाव बनाता है। 10 दिन पहले भी उसे रोकने की कोशिश की। वह किसी तरह बचकर निकल गई थी। आरोपी को लताड़ा भी था। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि जीवन में उनके साथ कभी ऐसा होगा। ओमकार उसकी जान लेना चाहता था। उसने चाकू से प्रहार करने के साथ उसे धमकाया भी। कहा कि पुलिस से शिकायत की तो छोड़ेगा नहीं। जिंदा नहीं बच पाएगी। इसके बाद धमकाते हुए भाग गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
young man attacked young woman with knife and slit her throat in incident of unrequited love in Agra
अस्पताल में भर्ती घायल युवती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दहशत में परिवार, सता रही बेटी की चिंता
बेटी पर हमले की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंचे। रिश्तेदार ने बताया कि बेटी ने घर का खर्च चलाने के लिए नौकरी की थी। किसी तरह उसकी जान बच गई। घटना से पूरा परिवार दहशत में है। उन्हें बेटी की सुरक्षा की चिंता सता रही है। भविष्य में वह बेटी और परिजन के साथ कुछ भी अनहोनी कर सकता है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जल्द गिरफ्तारी भी की जानी चाहिए।

 
विज्ञापन
young man attacked young woman with knife and slit her throat in incident of unrequited love in Agra
युवती से घटना के बाद अस्पताल में माैजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोपी युवती को पहले से जानता था। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी हैं। -सैयद अली अब्बास, डीसीपी सिटी

ये भी पढ़ें-आगरा: नगर निगम के जोन ऑफिस में लगी आग, टैक्स से जुड़े दस्तावेज जले; दमकल ने खिड़की तोड़कर पाया लपटों पर काबू
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed