फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election Result Live: मुरादाबाद, रामपुर और संभल में सपा प्रत्याशी विजयी, अमरोहा में बीजेपी के तंवर जीते

Tue, 04 Jun 2024 07:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 07:48 PM IST
खास बातें

UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: मुरादाबाद मंडल की तीन सीटो पर सपा ने अपना परचम लहराया है। मुरादाबाद, रामपुर और संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की गई। यहां से सपा प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए। अमरोहा में बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेट

विज्ञापन
UP Election Results Live 2024: fate of candidates will be decided today, know status of seats of Moradabad
मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचिवीरा और रामपुर में नदवी विजयी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:56 PM, 04-Jun-2024
कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली और भाजपा के कंवर सिंह तंवर - फोटो : संवाद
अमरोहा: कांग्रेस के दानिश अली चुनाव हारे, भाजपा विजयी

अमरोहा से भाजपा के कंवर सिंह तंवर ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस के दानिश अली को लगभग 28670 मतों से हरा दिया है। तंवर को 476506 और दानिश अली को 447836 वोट मिले। बसपा के मुजाहिद हुसैन को 164099 मत प्राप्त हुए। देर शाम तक चली मतगणना तक भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही।
07:46 PM, 04-Jun-2024
अमरोहा सीट पर दानिश अली को झटका, बीजेपी प्रत्याशी 27 हजार मतों से आगे

अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार दानिश अली और भाजपा के प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर रही। अंतिम समय पर चल रही गिनती के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली को बीजेपी के कंवर सिंह तंवर से लगभग 27 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। एक समय दोनों प्रत्याशियों के बीच अंतर बेहद कम हो गया था।कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली को 442285 वोट मिले हैं। भाजपा के कंवर सिंह तंवर को 469204 और बसपा के उम्मीदवार को 160993 मत मिले हैं। भाजपा ने कांग्रेस से 26919 मतों से बढ़त बनाई है।
विज्ञापन
07:07 PM, 04-Jun-2024
संभल में दादा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे जियाउर्रहमान

संभल लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को 1.14 लाख मतों से हरा दिया है। उनकी जीत का जश्न समर्थकों व गठबंधन कार्यकर्ताओं ने खूब मनाया। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई।
07:06 PM, 04-Jun-2024
रामपुर में सपा प्रत्याशी नदवी जीत के बाद प्रमाणपत्र लेते हुए - फोटो : संवाद
रामपुर लोकसभा सीट पर सपा के प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी ने जीत हासिल की है। उनकी बीजेपी प्रत्याशी से सीधी टक्कर रही। मतगणना शुरू होने के साथ ही सपा प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। मतगणना के आखिरी चरणों में उन्होंने बीजेपी के प्रत्यीशी घनश्याम सिंह लोधी को 87,434 वोटों से हरा दिया।
05:42 PM, 04-Jun-2024
मुरादाबाद सीट से सपा प्रत्याशी रुचिवीरा को विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने बीजेपी के सर्वेश सिंह को एक लाख से अधिक मतों से हराया है। मतगणना शुरू होने के बाद से ही वह लगातार आगे चल रही थीं। उनके विजयी होने पर समर्थक जश्न मना रहे हैं। 
04:32 PM, 04-Jun-2024
अमरोहा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी 11731 वोटों से आगे
 राउंड: 21
भाजपा - 342353
कांग्रेस- 330622
बसपा- 122550
विज्ञापन
विज्ञापन
04:32 PM, 04-Jun-2024
रामपुर मतगणना अपडेट
राउंड - 24
भाजपा - 345431
सपा -  458166
बसपा - 70262
सपा 1,12,735 वोटों से आगे
04:21 PM, 04-Jun-2024
Rampur vote counting: सपा 119165 वोटों से आगे
भाजपा - 316790
सपा -  435955
बसपा - 59791
सपा 1,19,165 वोटों से आगे
04:03 PM, 04-Jun-2024

अमरोहा में दानिश अली पिछड़े, बीजेपी 1114 वोटों से आगे

अमरोहा लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया है। यहां कांग्रेस के उम्मीदवार दानिश अली बीजेपी से पीछे हो गए हैं। उन्हें बीजेपी के कंवर सिंह तंवर ने टक्कर दे दी है। कांग्रेस को 20 वे राउंड में 303950 और भाजपा को 305064 वोट मिले हैं। बसपा को 111474 मत मिल हैं। इस हिसाब से बीजेपी प्रत्याशी 1114 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

अमरोहा लोकसभा 
राउंड  - बीस 
कांग्रेस - 303950
भाजपा- 305064
बसपा- 111474
भाजपा प्रत्याशी 1114 वोटों से आगे।
04:02 PM, 04-Jun-2024
अमरोहा लोकसभा , 18 राउंड
कांग्रेस - 295654
भाजपा- 292060
बसपा- 108877
कांग्रेस प्रत्याशी 3594 वोटों से आगे
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed