{"_id":"6aae88cfbb30889b9d009232","slug":"over-35-lakhs-defrauded-through-trading-and-illegal-withdrawals-from-accounts-noida-news-c-1-noi1095-4741811-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो मामलों में 35 लाख से अधिक की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो मामलों में 35 लाख से अधिक की ठगी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शहर में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों से 35 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। जालसाजों ने एक पीड़ित से ट्रेडिंग के नाम पर और दूसरे पीड़ित के बैंक खातों से अवैध निकासी कर यह रकम ठगी। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा निवासी विष्णु कुमार, जो ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का कारोबार करते हैं, उन्होंने इंडिया मार्ट पर एसजे-7 तेजा मिर्च की ट्रेडिंग की जानकारी खोजी थी। फरवरी में उनकी बातचीत आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी कुनापरेड्डी विजय कृष्ण से हुई। आरोपी ने 30 मीट्रिक टन मिर्च उपलब्ध कराने का भरोसा देकर एडवांस के तौर पर आरटीजीएस और चेक के जरिए कुल 21 लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो सामान भेजा और न ही संपर्क किया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
बैंक खातों से 14 लाख से अधिक की अवैध निकासी
दूसरे मामले में, सेक्टर-113 क्षेत्र के निवासी जब जुलाई 2026 में बलिया स्थित अपने पैतृक गांव चरौंवा में थे, तब उनके आईसीआईसीआई बैंक के दो खातों से धोखाधड़ी कर पैसे निकाल लिए गए। एक खाते से 18 बार में 11,45,216.38 रुपये और दूसरे खाते से 5 बार में 2,62,500 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। इस तरह कुल 14.07 लाख रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस बैंक खातों, ट्रांजेक्शन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।