फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal News Live: छह घंटे छावनी बना रहा जिला न्यायालय के आसपास का क्षेत्र, संभल में इंटरनेट सेवा बहाल

Fri, 29 Nov 2024 05:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Nov 2024 05:11 PM IST
खास बातें

Sambhal Jama Masjid Hearing Today News Live: संभल में शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा करने के मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन संभल स्थित चंदौसी की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है। माैके पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। न्यायालय की ओर आने वाले सभी रास्तों को बैरीकेडिंग कर सील कर दिया गया है। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

विज्ञापन
Sambhal Violence News Live Updates up Sambhal Jama Masjid Survey Hearing in Supreme Court Internet Ban News
जामा मस्जिद में नमाज के बाद बाहर आते लोग - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

05:39 PM, 29-Nov-2024

संभल में इंटरनेट बहाल, इलाकों में पुलिस गश्त जारी 

हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार शाम चार बजे बहाल कर दी गईं। अधिकारियों के मुताबिक यह कदम शुक्रवार की नमाज के शांतिपूर्वक संपन्न होने के कुछ घंटों बाद उठाया गया। शाही जामा मस्जिद और जिले के अन्य इलाकों में शांतिपूर्ण माहौल के बीच लोगों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा कड़ी करते हुए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए गए। संभल में इंटरनेट सेवाओं की बहाली से जनजीवन के सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।
05:03 PM, 29-Nov-2024

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में गश्त करती रही पुलिस

संभल में शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा करने के मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन चंदौसी की कोर्ट में शुक्रवार को पहली सुनवाई को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जिला न्यायालय समेत पूरा परिसर क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा। जिला न्यायालय से लेकर आसपास के मकानों की छतों पर पुलिस बल व पीएसी तैनात रही। सुबह आठ बजे से ही जिला न्यायालय परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक भारी पुलिस बल तैनात हो गया। छह घंटे तक पूरा इलाका पुलिस के पहरे में रहा।

विज्ञापन
03:09 PM, 29-Nov-2024
संभल जामा मस्जिद में नमाज के लिए जाते लोग - फोटो : PTI

संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच जामा मस्जिद में नमाज पूरी 

संभल में शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। बड़ी संख्या में लोग मस्जिद पहुंचे। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैनात था। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की है। सभी ने शांति बनाए रखी और कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी। सपा सांसद के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने मस्जिद के सर्वे को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मस्जिद का सर्वे गलत तरीके से हुआ है। नमाजियों ने कहा कि हमने बहुत सुकून के साथ नमाज अदा की। सुरक्षा के कड़े इंतजामों से हमें कोई परेशानी नहीं हुई, और सब कुछ शांतिपूर्वक चला।

03:01 PM, 29-Nov-2024
संभल में नमाज के लिए जाते लोग - फोटो : PTI

सपा की जांच समिति में सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज को शामिल करने की मांग

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने संभल पत्थरबाजी मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज को जांच समिति में शामिल करने की मांग की है। बर्क ने कहा, "समाजवादी पार्टी लगातार मांग कर रही है कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के एक मौजूदा जज की अध्यक्षता में हो। उन्होंने आगे कहा कि स्थान पूजास्थल अधिनियम का सही तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने अजमेर दरगाह पर दायर याचिका का हवाला देते हुए कहा, "यह गलत है कि बाबर ने मंदिर तोड़ा और मस्जिद बनाई, वहां पहले से ही एक मस्जिद थी।

02:56 PM, 29-Nov-2024
चंदाैसी में कोर्ट परिसर में बढ़ाई गई सुूरक्षा - फोटो : संवाद

केंद्रीय मंत्री अठावले: किसी भी पक्ष को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए 

संभल हिंसा पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, " संभल में जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था...हमें शांति चाहिए...किसी भी पक्ष को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। उन्हें अदालत के फैसले से सहमत होना चाहिए। 

02:07 PM, 29-Nov-2024
चंदाैसी में कोर्ट परिसर में बढ़ाई गई सुूरक्षा - फोटो : संवाद

जुमे की नमाज में पहुंचे सपा सांसद के पिता, छतों से की जा रही निगरानी

संभल में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर रखी है। मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज पुलिस बल के साथ संभल में हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता भी मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे। माैके पर जफर अली ने भी उपस्थित दिखे। पुलिसकर्मी घरों की छतों से इलाके की निगरानी कर रहे थे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। हिंसा के बाद पहली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और मजिस्ट्रेटों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी। जफर अली ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि संभल में शांति बनी रहे और लोग बिना किसी डर के अपनी नमाज अदा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
02:00 PM, 29-Nov-2024

कांग्रेस सांसद शशि थरूर: सामाजिक विचारधारा को खराब करने वाला विषय

संभल की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "...ये विषय हमारे देश के सामाजिक विचारधारा को खराब करने वाला विषय है। संभल में बहुत बुरी घटना हुई है। हमारे लिए बेहतर होगा कि हम 'प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991' के अनुसार इस प्रकार की चीजों को सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंचा कर तय करें। हमारे देश में अभी भविष्य के बारे में सोचने का समय है, हमें 21वीं सदी में 15वीं-16 वीं सदी के विषय पर लड़ कर क्या लाभ होगा?"

01:58 PM, 29-Nov-2024

केशव प्रसाद मौर्य: सपा तथा उनके गुंडे-दंगाइयों, माहौल खराब करने की कोशिश न करें

संभल पथराव घटना पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "सरकार हमेशा कोर्ट के आदेश का पालन करती है। सपा लगातार कोर्ट का उल्लंघन करने वाला कार्य करती है। मैं कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं और सपा तथा उनके गुंडे-दंगाइयों, अपराधियों को हिदायत देता हूं कि माहौल खराब करने की कोशिश न करे। अन्यथा सपा डूब जाएगी। दूरबीन लेकर भी खोजेंगे तो पता नहीं चलेगा।
 

 

01:48 PM, 29-Nov-2024

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर काम  

संभल पथराव घटना पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "हम कोर्ट का सम्मान करते हैं सर्वोच्च न्यायालय ने जो भी आदेश दिया है हम उसका सम्मान करेंगे और उस आधार पर काम करेंगे। हम किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे। कानून-व्यवस्था को बनाए रखेंगे और निष्पक्ष जांच कराकर जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
01:46 PM, 29-Nov-2024

अमरोहा में नमाज को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध, पुलिस ने बाजारों की गश्त

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed