Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy Vehicles to Get Khandoli Toll Exemption After Paying Northern Bypass Toll

यूपी: इन वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स! डीएम ने दिए ये आदेश; उत्तरी बाईपास से आए तो खंदौली पर नहीं लगेगा पैसा

Wed, 18 Nov 2026 09:05 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 09:05 AM IST
सार

उत्तरी बाईपास से गुजरने वाले भारी वाहनों को अब खंदौली टोल पर दोबारा शुल्क नहीं देना होगा। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि उत्तरी बाईपास का टोल चुकाने वाले वाहनों को छूट देने के लिए एनएचएआई से वार्ता हो चुकी है।
 

विज्ञापन
Heavy Vehicles to Get Khandoli Toll Exemption After Paying Northern Bypass Toll
टोल टैक्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ट्रक-टैंकर अब शहर के बीच से नहीं दौड़ेंगे। इन्हें उत्तरी बाईपास से गुजारा जाएगा। बाईपास होकर जाने वाले भारी वाहनों का खंदौली पर टोल माफ होगा। यह बात मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कही। मौका था जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैंबर सभागार में आयोजित बैठक का। जहां ट्रांसपोर्ट कारोबारी व उद्यमियों ने टोल व यातायात की समस्या उठाई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने डीएम से कहा कि आगरा-दिल्ली हाईवे के दोनों तरफ रिहायशी कॉलोनियां बन गई हैं। करीब 20 किमी हिस्सा शहरी क्षेत्र में आ चुका है। ऐसे में भारी वाहनों से हादसे हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तरी बाईपास पर 350 रुपये और खंदौली पर 800 रुपये का टोल देना पड़ता है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर अलग टोल है। इस टोल को बचाने के लिए भारी वाहन शहर के बीच से दौड़ रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि उत्तरी बाईपास पर टोल देने वाले वाहनों को खंदौली पर टोल नहीं देना पड़ेगा। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से वार्ता हो चुकी है। जल्द नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। उद्यमियों ने 400 करोड़ रुपये से बने उत्तरी बाईपास का उपयोग नहीं होने से यातायात की समस्या बढ़ने की बात कही। उद्यमी प्रदीप वासन ने सीएम ग्रिड के कारण खुदाई के बाद टूटी पड़ी सड़कों की मरम्मत कराने, बोदला-बिचपुरी मार्ग चौड़ीकरण और बिचपुरी फाटक पर आरओबी निर्माण की मांग रखी। डीएम ने तीनों समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed