Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 18 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

08:22 PM, 18-Nov-2026

बिहार: बेगूसराय में कांग्रेस उपाध्यक्ष की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार-पांच राउंड गोलियां चलीं; बाल-बाल बचे

बिहार के बेगूसराय में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कुमार गौरव की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की। घटना में कुमार गौरव समेत गाड़ी में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। और पढ़ें
07:38 PM, 18-Nov-2026

बिहार: दरभंगा के गंगवारा में कैंसर अस्पताल संग अब सदर अस्पताल भी चलेगा, कैबिनेट से मिली मंजूरी

बिहार कैबिनेट ने दरभंगा के गंगवारा स्थित 100 बेड के अस्पताल भवन में सदर अस्पताल के संचालन को मंजूरी दे दी है। भवन के दाहिने हिस्से में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का संचालन जारी रहेगा, जबकि बाएं हिस्से में सदर अस्पताल चलेगा। इससे मरीजों को जिला स्तर पर बेहतर इलाज मिलेगा और डीएमसीएच पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी। और पढ़ें
विज्ञापन
07:24 PM, 18-Nov-2026

बिहार: 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, 10 जनवरी से 14 दिन तक घर बैठे खुद दर्ज कर सकेंगे जानकारी

बिहार में जनगणना-2027 की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटाएंगे। इससे पहले 10 से 24 जनवरी तक नागरिकों को स्व-जनगणना का विकल्प मिलेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। और पढ़ें
07:02 PM, 18-Nov-2026

बेगूसराय: डीसीएलआर की गाड़ी से 216 लीटर शराब बरामद, निलंबन की सिफारिश

बेगूसराय में भूमि सुधार उप समाहर्ता बखरी के विभागीय कार्यों में इस्तेमाल होने वाली निजी स्कॉर्पियो से 216 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। मामले में डीएम रिची पाण्डेय ने अधिकारी ललित कुमार सिंह के निलंबन और उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से की है। विभाग को अंतिम निर्णय लेना है। और पढ़ें
06:37 PM, 18-Nov-2026

बिहार: जनकपुरधाम-अयोध्या कैंट नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी, सीएम ने जताया आभार

भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुरधाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है। ट्रेन संख्या 15595/15596 करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जनकपुरधाम से यह हर शनिवार और अयोध्या कैंट से सोमवार को रवाना होगी। इससे दोनों धार्मिक स्थलों के बीच यात्रियों और श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा मिलेगी। और पढ़ें
05:45 PM, 18-Nov-2026

बिहार: उद्घाटन के पहले सीएम सम्राट चौधरी क्यों पहुंचे नीतीश सेतु? 21 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Vaishali News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिदुपुर में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का निरीक्षण किया और उद्घाटन की तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को इस पुल का उद्घाटन करेंगे। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:40 PM, 18-Nov-2026

बिहार: वायरल हुई ज्वेलरी लुटेरन अब कहां है? करोड़ों की लूट के बाद भी अधूरा रहा गहनों का हिसाब

Bihar News: बिहार में पहली बार लुटेरन सामने आई थी और खूब वायरल हुई थी, जब समस्तीपुर में एक ज्वेलरी शॉप के अंदर बड़ा डाका पड़ा। बेतिया में ज्वेलरी शॉप लूट के बाद समस्तीपुर की वारदातों का हाल जानना चाहिए। और पढ़ें
05:32 PM, 18-Nov-2026

बिहार: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 3310 पदों पर होगी बहाली, नियुक्ति कब तक, किस पद पर कितनी वैकेंसी?

Bihar Jobs: बिहार में जमीन के विशेष सर्वेक्षण को गति देने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 3310 पदों पर नियुक्ति की तैयारी की है। इसके अलावा भूदान की जमीन के आवंटन की जांच होगी और भूमि अधिग्रहण के लिए अलग विशेष सेल बनाया जाएगा। विभाग ने 328 स्थायी पदों पर बहाली की भी जानकारी दी है। और पढ़ें
05:27 PM, 18-Nov-2026

बिहार : 300 मीटर के दायरे में कहां दो बड़े ज्वेलर्स आए निशाने पर? छह साल के अंतराल पर 12 करोड़ की लूट

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण में बुधवार को दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में लूट की बड़ी वारदात हुई। ऐसी खबरों में दरभंगा भी आगे रहा है, जहां एक खास इलाका अपराधियों के निशाने पर रहा है। क्या हुआ ऐसे कांडों में, पढ़िए रिपोर्ट। और पढ़ें
04:51 PM, 18-Nov-2026

बिहार: नालंदा में 20 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पांच महीने के बच्चे को छोड़ फरार हुआ ससुराल पक्ष

नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता तनु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना और गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं।

 

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed